लड़के को पतंगबाजी पड़ी महंगी, गंवाई इस तरह जान

परिगी : पतंगबाजी के दौरान एक लड़के की जान गई। यह घटना विकाराबाद जिले में परिगी मंडल के बाहेरपेट में घटी। पाठशाला को अवकाश होने से दो लड़के उत्साह के साथ पतंगबाजी कर रहे थे।
दोनों भवन के टेरेस पर चढ़कर पतंग उड़ा रहे थे। इस दौरान पतंग करंट के तारों में फंस गया। तारों में फंसी पतंग को वह पाइप की सहायता से निकालने का प्रयास कर रहा था। तभी उसे बिजली का शॉक लगा और वह वहीं पर ढेर हो गया।
इसे भी पढ़ें :
पतंगबाजी की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई
करंट शॉक लगने से छह साल के बालक की मौत
अन्य एक लड़के के हाथ में शॉक लगने से गंभीर रुप से घायल हुआ। लड़के को परिगी के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। आपको बता दें कि भारी आवाज के साथ बिजली के तार टूटकर नीचे अन्य व्यक्ति पर गिरे। इस घटना को देख लोगों में खौफ बना रहा।