TSRTC strike : सरकार के रुख से बिफरे अश्वत्थामा रेड्डी, कहा-अब नहीं रुकेगी हड़ताल

हैदराबाद : टीएसआरटीसी कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। हाल ही आरटीसी जेएसी ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की, लेकिन सरकार ने इस घोषणा पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की। इस पर आरटीसी कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन करने की ठान ली है।
आरटीसी जेएसी कन्वीनर अश्वत्थामा रेड्डी ने शुक्रवार को महत्वपूर्ण निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि हड़ताल खत्म करने के लिए आरटीसी जेएसी राजी होने पर भी कर्मचारियों की समस्या का समाधान करने और उन्हें सेवा में लेने को लेकर नजरअंदाज कर रही है।
इसे भी पढ़ें :
तेलंगाना में आरटीसी कर्मचारियों का मौत का सिलसिला जारी, एक और की गई जान
TSRTC Strike: वर्तमान हालात में आरटीसी को रन करना सरकार के लिए असंभव : KCR
अश्वत्थामा रेड्डी ने कहा कि शनिवार को सभी आरटीसी बस डिपो के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि उन्हें सेवा में शामिल करने की बात को लेकर बस डिपो के पास नहीं जाने को कहा। आंदोलन पर चर्चा करने के लिए आरटीसी जेएसी एक बार फिर बैठक बुलाएगी और कर्मचारियों के भविष्य पर कार्यप्रणाली बनाई जाएगी।