हैदराबाद : बालापुर पुलिस थाना के अंतर्गत शुक्रवार को एएसआई नरसिम्हा ने आत्महत्या का प्रयास किया। एक मामले में उसका कोई संबंध नहीं होने के बावजूद वरिष्ठ अधिकारी को गलत जानकारी दी गई। इस पर नरसिम्हा ने स्वयं के शरीर पर पेट्रोल छिडक कर आग लगा ली। इस घटना में वह 30 प्रतिशत झुलस गया। उसे अपोलो डीआरडीओ अस्पताल में भर्ती किया गया।
बताया जा रहा है कि हैदराबाद के बालापुर पुलिस थाने में सीआई की प्रताडन को लेकर उसी पुलिस थाने के एएसआई नरसिम्हा ने वरिष्ठ अधिकारी से शिकायत की। उसकी शिकायत को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने नजरअंदाज किया।
इसे भी पढ़ें :
हैदराबाद : एक दिन के लिए पुलिस कमिश्नर बनी ये लड़की
निजामाबाद एमआरओ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, हैदराबाद में रहता है परिवार
इस बीच नरसिम्हा का बालापुर से मंचाला तबादला किया गया। उसने शिकायत की है कि सीआई ने रंजिश के चलते उसका अवैध रूप से तबादला किया है। इस तबादले से नाराज नरसिम्हा ने स्वयं के शरीर पर पेट्रोल छिडक कर आग लगा ली।