अश्वत्थामा रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज, कर्मचारियों को गुमराह करने का आरोप

हैदराबाद : आरटीसी जेएसी कन्वीनर अश्वत्थामा रेड्डी रेड्डी के खिलाफ एक ड्राइवर ने शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। टीएसआरटीसी विलिनीकरण के नाम पर कर्मचारियों को गुमराह करने का प्रयास किया। उन्हें हड़ताल के लिए उकसाया। उन्हें बीते 21 दिनों से हड़ताल करवाई।
कुकटपल्ली बस डिपो के ड्राइवर कोरेपाटी राजू ने कुकटपल्ली पुलिस थाने में अश्वत्थामा रेड्डी के खिलाफ शिकायत की। ड्राइवर राजू आरोप लगाया कि हड़ताल के दौरान कर्मचारियों की आत्महत्या के लिए अश्वत्थामा रेड्डी जिम्मेदार है। उसी ने कर्मचारियों को हड़ताल के लिए उकसाया है। उन्हें आरटीसी विलिनीकरण का झांसा दिया, हालांकि सीएम केसीआर ने बीते चुनाव के चुनावी घोषणापत्र में आरटीसी के विलिनीकरण का कोई आश्वासन नहीं दिया था और न ही वह मुद्दा शामिल था।
इसे भी पढ़ें :
CM KCR ने TSRTC JAC नेताओं के साथ चर्चा को दी हरी झंडी, प्रगति भवन में आज होगी वार्ता
कर्मचारियों की भावना को ठेस पहुंचा रहे हैं केसीआर : अश्वत्थामा रेड्डी
केसीआर के घोषणापत्र में आरटीसी विलिनीकरण का मुद्दा नहीं होने पर भी अश्वत्थामा रेड्डी ने आरटीसी कर्मचारियों को विलिनीकरण के सब्जबाग दिखाए और उन्हें गुमराह किया। आरोप में कहा गया कि इतना ही नहीं अश्वत्थामा रेड्डी ने छात्र संगठनों, राजनीतिक दलों के नेताओं और अन्य संगठनों को भी गुमराह किया है।