शादी में शामिल होकर लौट रहे 6 लोगों की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

सूर्यापेट (तेलंगाना) : दुर्घटनावश नागार्जुन सागर के बायें नहर में डूब चुकी स्कार्पियो वाहन को एनडीआरएफ दलों ने बाहर निकाला। लगभग आठ घंटे की मशक्कत के बाद शनिवार दोपहर को वाहन को नहर के बाहर निकाला गया।
आपको बता दें कि कोदाडा निर्वाचन क्षेत्र के चाकिराला गांव के पास स्कार्पियो वाहन चालक के संतुलन खो जाने के बाद नागार्जुन सागर नहर डूब गई। इस वाहन छह लोगों के शव पाये जाने के कारण परिवार के सदस्य रो पड़े। इसके चलते घटनास्थल पर शोक की लहर छा गई।
पता चला है कि हैदराबाद स्थित अंकूर अस्पताल में एंबूलेंस के चालक के रूप में काम कर रहे विमलकोंडा महेश की शादी में भाग लेने के लिए दस अन्य कर्मचारी दो वाहनों में शुक्रवार को सैरसापेट के लिए रवाना हुए।
संबंधित खबर:
नागार्जुन सागर के निकट नहर में गिरी स्कार्पियो, 6 युवक डूबे
शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट आते समय चालक के संतुलन खो जाने के कारण स्कार्पियो वाहन नागार्जुन सागर नहर में डूब गई। मृतकों में अजित (45), राजेश (29), जान्सन (33), संतोष कुमार (23), नगेश (35) और पवन कुमार (23) शामिल हैं।
देखते देखते डूब गया
स्कार्पियो वाहन के पीछे ही अन्य कार में चार सहकर्मी भी आ रहे थे। इनके देखते देखते ही स्कार्पियो वाहन नहर में कुछ ही पल में डूब गयी। सह कर्मचारियों ने इस घटना की जानकारी अस्पताल को दी। अस्पताल के अधिकारियों ने इसकी जानकारी उनके परिवार को दी। जानकारी मिलते ही पीड़ितों के परिजन पहले अस्पताल और बाद में घटनास्थल के लिए रवाना हुए।