ममता की महारैली में KCR नहीं होंगे शामिल, यह है वजह

हैदराबाद : तेलंगाना मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में होने वाली महारैली में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार सुबह केसीआर को विपक्षी दलों की महारैली में भाग लेने का निमत्रंण भी भेजा है। मगर केसीआर ने चंद्रबाबू नायडू के इस महारैली में शामिल हो जाने के कारण भाग नहीं लेने का निर्णय लिया है।
आपको बता दें कि कोलकाता में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की विपक्षी दलों की महारैली हो रही है। यह रैली यहां ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान में होगी। इसे लोकसभा चुनाव 2019 से पहले विपक्षी एकता का प्रदर्शन माना जा रहा है, क्योंकि विपक्षी नेताओं का जमावड़ा 41 साल बाद दिखेगा।
इसे भी पढ़ें :
ऐसी होगी विपक्षी नेताओं की ‘चाय पार्टी’, ममता बनर्जी ने दिए बड़े बदलाव के संकेत
ममता की रैली में विरोधी नेताओं का दिखा जमावड़ा, तय होगा मिशन 2019 का एजेंडा
उल्लेखनीय है कि इससे पहले ज्योति बसु ने कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के लिए 7 जून, 1977 को संयुक्त विपक्ष की मुट्ठी तान दी थी। इसके बाद इस ऐतिहासिक मैदान में उतने लोग कभी नहीं आए।