KCR के आह्वान के बाद ड्यूटी पर लौटा TSRTC हड़ताली कर्मी

हैदराबाद : मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव द्वारा हड़ताल कर रहे आरटीसी कर्मचारियों को ड्यूटी पर लौट आने को लेकर किये गये आह्वान का असर दिखने लगा। इसी क्रम में रविवार को एक कर्मचारी ड्यूटी पर लौट आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उप्पल डिपो में असिस्टेंट डिपो मैनेजर के रूप में कार्यरत केशव कृष्णा ड्यूटी पर लौट आया है। कृष्णा ने डिपो मैनेजर को ड्यूटी पर लौट आने का पत्र सौंपा है।
इस अवसर पर कृष्णा ने कहा कि तेलंगाना सरकार के आह्वान के चलते मैं हड़ताल समाप्त करके बिना शर्त नौकरी पर लौट आया हूं। मुख्यमंत्री के आह्वान के बाद ड्यूटी पर लौट आने वालों में कृष्णा पहला व्यक्ति बन गया है।
इसे भी पढ़ें :
TSRTC Strike : सरकार या प्रबंधन चर्चा के लिए बुलाये तो जाने को तैयार, मगर...
TSRTC Strike : KCR बोले- सरकार का उद्देश्य किसी का पेट मारना नहीं, लौट आएं हड़ताली कर्मचारी
आरटीसी की हड़ताल जारी
इसी क्रम में आरटीसी जेएसी के संयोजक अश्वत्थामा रेड्डी ने कहा कि आरटीसी की हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आरटीसी कर्मचारियों को नौकरी पर से निकालने का अधिकार सरकार को नहीं है। सभी कर्मचारी हड़ताल में भाग ले रहे हैं।
हड़ताल का 30वां दिन
आपको बता दें कि आरटीसी की हड़ताल आज 30वें दिन भी जारी रही है। इसके चलते अनेक लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।