TSRTC हड़ताल को लेकर KCR का स्पष्टीकरण, बंद करना ही बेहतर

हैदराबाद : मुख्यमंत्री केसीआर ने टीएसआरटीसी कर्मचारियों की जारी हड़ताल को देखते हुये स्पष्ट कह दिया है कि हड़ताल अगर ऐसे ही जारी रही तो आखिरकार टीएसआरटीसी को बंद कर देना ही बेहतर होगा। घाटे में चल रही टीएसआरटीसी को उभारना मुश्किल होगा।
केसीआर ने कहा कि आरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल में यूनियनों और राजनीतिक दलों की दखलअंदाजी चरम पर पहुंच रही है। इस हालातों में आरटीसी को बंद करना ही समझदारी होगी ताकि नुकसान की खाई से उसे बाहर निकाला जा सके।
केसीआर ने कहा कि आरटीसी कर्मचारियों ने बिना सोच समझे हड़ताल शुरू की है। उन्हें घर-परिवार के बारे में सोचना-समझना चाहिए। बिना किसी ठोस कारण के कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू की। मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि जब तक आसमान में चांद-सूरज है, तब तक आरटीसी का सरकार में कतई विलिनीकरण नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें :
TSRTC हड़ताल मामले पर KCR ने अधिकारियों को इन मांगों पर चर्चा करने का दिया आदेश
सरकार में आरटीसी के विलय की मांग से नहीं हटेंगे पीछे : अश्वत्थामा रेड्डी
निगम की रक्षा करना शत-प्रतिशत संभव नहीं है। आरटीसी को सरकार में विलीन करने का विचार ही गलत है। आरटीसी कर्मचारियों ने बिना सोचे समझे कदम उठाया है और इसका खामियाजा वे खुद ही भुगतेंगे।