तेलंगाना कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे पर क्या कह रहे हैं उत्तम कुमार रेड्डी..!

हैदराबाद : तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस के मुखिया और नलगोंडा से निर्वाचित सांसद कैप्टन उत्तम कुमार रेड्डी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की खबरों को मीडिया की अफवाह बताया है। उन्होंने कहा है कि इस बारे में कोई सच्चाई नहीं है।
उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा है कि स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी को उतनी सफलता नहीं मिली, जितने की उम्मीद जताई जा रही थी। इसकी पार्टी के द्वारा जरूर समीक्षा की जाएगी, लेकिन कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद को छोड़ने के लिए तरह-तरह की जो अफवाह फैलाई जा रही हैं, वह सब बेबुनियाद है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर वह कब तक काम करेंगे। इसका निर्धारण कांग्रेस आलाकमान करेगा। फिलहाल आलाकमान ने उनसे इस संदर्भ में कोई बातचीत नहीं की है और ना ही उन्हें इस पद को छोड़ने के लिए कहा है।
ये भी पढ़ें: उत्तम कुमार रेड्डी ने छोड़ी विधानसभा की सदस्यता, हुजूरनगर की सीट हुई रिक्त