Karnataka Assembly Election 2018

May 22, 2018
भाजपा ने कर्नाटक की जयानगर सीट से पिछली विधानसभा में विधयक रहे दिवंगत उम्मीदवार बी एन विजय कुमार के भाई बी एन प्रह्लाद को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है । जयानगर सीट पर 11 जून को मतदान होना है ।

May 16, 2018
कर्नाटक में किसकी सरकार बनेगी, अभी तय नहीं है, लेकिन सियासी पारा अपने चरम पर है। सभी पार्टियों ने एक-दूसरे पर नैतिकता की दुहाई देते हुए तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। कांग्रेस को डर है कि भाजपा सरकार बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

May 16, 2018
कर्नाटक में सरकार गठन को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। भाजपा समेत कांग्रेस व जेडीएस अपने-अपने विधायकों को संभालने में जुटी हुई हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा उसके विधायकों को धमका रही है और लालच देकर...

May 16, 2018
सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, भाजपा ने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। साथ ही बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि वह कल शपथ लेंगे और उसकी तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल ने भाजपा को सरकार बनाने का न्यौता दिया है।

May 15, 2018
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि कर्नाटक में अगर कांग्रेस जनता दल (एस) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ती तो नतीजे बहुत अलग होते। तृणमूल कांग्रेस की नेता ने ट्वीट किया, कर्नाटक में विजेताओं को बधाई। जो हार गए वो संघर्ष करें।’’

May 15, 2018
हाल ही में संपन्न हुआ कर्नाटक विधानसभा चुनाव राजनीतिक पार्टियों और उनके द्वारा खर्च किए गए धन के मामले में देश में आयोजित ‘अब तक का सबसे महंगा’ विधानसभा चुनाव रहा। यह सर्वेक्षण सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज ने किया है।

May 15, 2018
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्तारूढ़ कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। भाजपा की बढ़त से खुश भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राज्य में जश्न मनाया।

May 15, 2018
कर्नाटक में लगातार बदलते राजनीतिक समीकरण के बीच कांग्रेस ने जेडीएस से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि बातचीत के सारे रास्ते खुले हैं।

May 15, 2018
मतगणना जारी रहने के दौरान तरफ जहां सत्तारूढ़ कांग्रेस अपनी दोबारा जीत का दावा कर रही है तो भाजपा बहुमत के आंकड़े पार करने को लेकर आश्वस्त है।

May 15, 2018
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। फिलहाल रुझानों के मुताबिक भाजपा पूर्ण बहुमत की ओर है। प्रदेश में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं कांग्रेस का निराशाजनक प्रदर्शन रहा, जबकि जेडीएस भी कुछ खास नहीं कर पाई।

May 12, 2018
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की 224 में से 222 सीटों के लिए आज वोटिंग हो रही है। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मैसूर के वरुणा में वोट डाला, तो जेडिएस की तरफ से CM पद के उम्मीदवार कुमार स्वामी हासन जिले के अपने पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे।

May 12, 2018
तीन महीने से अधिक समय तक चले चुनाव अभियान के बाद आज कर्नाटक में त्रिकोणीय मुकाबले में नयी सरकार चुनने के लिए मतदान होगा। ज्यादातर सर्वेक्षणों एवं ओपिनियन पोल के अनुसार, सत्तारुढ़ कांग्रेस और भाजपा सत्ता के दो प्रबल दावेदार हैं जबकि पूर्व...

May 11, 2018
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन लंबी प्रेस वार्ता करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आने वाले दिनों में मीडिया से बातचीत का सिलसिला और बढ़ाएंगे ताकि ‘दुष्प्रचार से बनाई गई उनकी छवि’ में सुधार हो सके।

May 10, 2018
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 में जहां कुछ सीटों पर दिग्गज राजनेताओं का एकछत्र राज रहा है तो वहीं कुछ सुरक्षित किलों में सेंध लगने की शुरुआत हो चुकी है।

May 09, 2018
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पूर्व मतदान में धांधली की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने बेंगलुरू के जलाहाल्ली इलाके में एक अपार्टमेंट से काफी संख्या में वोटर आईडी कार्ड बरामद किए हैं। भाजपा ने इस मामले में शिकायत की है और राज राजेश्वरी इलाके...

May 01, 2018
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से कर्नाटक में अपने तूफानी अभियान की शुरूआत करेंगे और कांग्रेस को राज्य की सत्ता से बेदखल कर दूसरी बार इस दक्षिणी राज्य में सरकार बनाने के भाजपा के प्रयासों को मजबूती प्रदान करेंगे।

Apr 20, 2018
कर्नाटक के किले को फतह करने के लिए कांग्रेस ने नई रणनीति बनाई है। स्टार प्रचारक से लेकर मेनिफेस्टो निर्माण और चुनावी प्रचार रणनीति को पहले से अलग करने की कोशिश की है।

Apr 16, 2018
कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आज अपनी 218 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। पार्टी ने कर्नाटक चुनावों के लिए ‘एक परिवार, एक टिकट’ का फार्मूला नहीं अपनाया है।