Jharkhand Election 2019

Dec 29, 2019
झारखंड की राजनीति में एक सौम्य और साधारण चेहरा माने जाने वाले हेमंत को भले ही राजनीति विरासत में मिली है, परंतु अपने पिता शिबू सोरेन की छांव से खुद को बाहर निकाल कर उन्होंने अपने संघर्ष के बल दोबारा राज्य की सत्ता हासिल की है।

Dec 28, 2019
राजनीति में परिवारवाद एक-दूसरे पर निशाना साधने का सभी दलों के लिए पसंदीदा विषय रहा है, परंतु कोई भी दल इस वाद से अछूता नहीं रहा है।

Dec 26, 2019
एलएलबी की डिग्री रखने वाली अंबा के मुताबिक उनके पिता योगेंद्र साहू 2009 में और मां निर्मला देवी ने 2014 में चुनाव जीता था, लेकिन ‘‘कफन सत्याग्रह’’ के दौरान माता-पिता को जेल भेज दिया गया।

Dec 25, 2019
झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी के कई नेता निराश हैं। वे पार्टी को अभी से 2024 के चुनाव की तैयारी में जुटने की भी नसीहत दे रहे हैं। राज्य की गोड्डा सीट से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने चौंकाने वाला बयान दिया है।

Dec 25, 2019
झारखंड के चुनाव में बिहार की सभी क्षेत्रीय पार्टियों ने जी-तोड़ मेहनत जरूर की, लेकिन उन्हें आशातीत सफलता नहीं मिल सकी।

Dec 24, 2019
कांग्रेस-राजद की बड़ी जीत के एक दिन बाद यानी मंगलवार को हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया।

Dec 24, 2019
आठ साल बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन एक बार फिर गद्दी पर बैठेंगे। झारखंड की सत्ता के केंद्र में एक बार फिर सोरेन परिवार है। जानिए इनके संघर्षों की कहानी।

Dec 24, 2019
झारखंड में भाजपा की हार और गठबंधन की जीत के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी हेमंत सोरेन के सामने चुनौतियां कम नहीं होंगी। जनता की आशाओं पर खरा उतरने के लिए...

Dec 24, 2019
झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य विधानसभा चुनावों में विजयी विपक्षी गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ 27 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे।

Dec 23, 2019
झारखंड में अब तक जितने भी चुनाव हुए, उसमें मौजूदा मुख्यमंत्रियों को अपनी सीट गंवानी पड़ी है। यही वजह है कि 19 साल में यह राज्य अब तक छह मुख्यममंत्री देख चुका है।

Dec 23, 2019
झारखंड विधानसभा चुनाव का आज निर्णाय का दिन है। यहां वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों में कांग्रेस-जेएमएम-राजद गठबंधन और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है।

Dec 23, 2019
झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम न सिर्फ राज्य के लिए बल्कि पड़ोसी राज्य बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। परिणाम भले ही झारखंड सरकार के लिए है, लेकिन बेचैनी बिहार में देखी जा रही है। खासकर जेडीयू और आरजेडी के लिए यह रिजल्ट खासा...

Dec 23, 2019
झारखंड विधानसभा चुनाव का आज निर्णाय का दिन है। यहां वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों में कांग्रेस-जेएमएम-राजद गठबंधन और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है।

Dec 23, 2019
झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचों चरणों का मतदान हो चुका है, सबकी नजर अब मतगणना और आने वाले चुनाव परिणाम पर है।

Dec 23, 2019
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने अंततः अपनी हार स्वीकार कर ली है और वह राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। मुख्यमंत्री सचिवालय ने सोमवार शाम को यह जानकारी दी।

Dec 20, 2019
झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण का मतदान शुक्रवार पूरा हो चुका है। इस चरण की सीटें साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, देवघर और गोड्डा जिलों में फैली हुई हैं।

Dec 20, 2019
झारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान जारी है। सुबह सात बजे से ही 16 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई, जो शांतिपूर्वक जारी है। इस चरण में 237 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। इस क्षेत्र को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का गढ़ माना जाता है। जिन 16...

Dec 16, 2019
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज झारखंड के पाकुड में है। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए राम मंदिर पर बड़ा दिया। अमित शाह ने कहा कि 4 महीने के अंदर अयोध्या में राम मंदिर बनने जा रहा है।

Dec 16, 2019
झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘रेप इन इंडिया’ बयान पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) से मामले की रिपोर्ट मांगी है।

Dec 16, 2019
झारखंड विधानसभा चुनाव में आज चौथे चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस दौरान 62. 46 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही 221 प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में बंद हो गया।

Dec 15, 2019
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने नागरिकता संशोधन कानून पर बवाल खड़ा कर दिया है और देश के विभिन्न हिस्सों में अशांति तथा आगजनी के पीछे विपक्षी पार्टियों का ही हाथ है।

Dec 12, 2019
झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शुरु हो गया। इस चरण में 17 सीटों पर मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग ने इन सीटों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं

Dec 11, 2019
झारखंड विधानसभा के लिए तीसरे चरण का चुनाव न सिर्फ राज्य की राजनीति की दिशा तय करेगा बल्कि झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के नेता सुदेश महतो के राजनीतिक भविष्य भी तय करेगा।

Dec 07, 2019
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 सीटों पर मतदान शनिवार को छिटपुट घटनाओं के बीच समाप्त हो गया। इस चरण में करीब 61 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

Dec 05, 2019
झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों का खौफ सिर चढ़कर बोल रहा है। ताजा मामले में नक्सलियों ने हजारीबाग में त्रिवेणी कंपनी के जीएम गोपाल सिंह की हत्या कर दी।

Dec 04, 2019
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद दूसरे चरण को लेकर सभी दलों के नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दूसरे चरण के चुनाव मैदान में दिग्गज नेताओं के ताल ठोकने के कारण इस चरण का चुनाव दिलचस्प बन गया है।

Dec 03, 2019
बिहार से अलग होकर बने झारखंड राज्य की सियासत क्षत्रपों के इर्द-गिर्द घूमती रही है। विधानसभा चुनाव में सभी दल पूरे जोर-शेर के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं, लेकिन क्षत्रपों पर सबकी निगाह बनी हुई है।

Nov 30, 2019
झारखंड विधानसभा के प्रथम चरण के मतदान के दौरान पलामू के चैनपुर के कोसियारा गांव में भाजपा और कांग्रेस के समर्थकों के बीच झड़प हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने भाजपा प्रत्याशी आलोक चौरसिया और उनके समर्थकों पर बूथ लूटने का आरोप लगाया है।

Nov 30, 2019
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शनिवार को 64.44 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। ये आंकड़े चुनाव आयोग के हैं। हालांकि अंतिम तौर पर गणना होने के बाद इन आंकड़ों में कुछ परिवर्तन भी संभव है।

Nov 27, 2019
बिहार में सियासत की एक धुरी माने जाने वाली राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का ग्राफ पड़ोसी राज्य झारखंड में गिरता रहा है। झारखंड के नेताओं को इस विधानसभा चुनाव में राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद की अनुपस्थिति में खोई हुई जमीन लौटाने की चुनौती है। हालांकि, इस...

Nov 20, 2019
झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सरयू राय ने अपनी पार्टी से बगावती तेवर अपना लिया है। लेकिन बिहार में भाजपा के गठबंधन सहयोगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साथ उन्हें मिल गया है।

Nov 20, 2019
झारखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता सरयू राय की बगावत को विपक्ष अब अपना सबसे बड़ा ‘चुनावी हथियार’ बनाने में जुटा है। भ्रष्टाचार को लेकर राय के बयानों को विपक्ष ने न केवल जमशेदपुर में, बल्कि पूरे प्रदेश में रघुवर सरकार के खिलाफ पहुंचाने...

Nov 20, 2019
जनता दल यूनाइटेड ने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे भाजपा के बागी वरिष्ठ नेता सरयू राय का समर्थन करने का ऐलान किया है।

Nov 19, 2019
झारखंड विधानसभा चुनाव में अच्छे परिणाम पाने के लिए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती। यही कारण है कि बिहार भाजपा की टीम के अलावा पार्टी की केंद्रीय टीम भी यहां पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरी है।

Nov 18, 2019
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी नेता सरयू राय ने सोमवार को जमशेदपुर पूर्व से एक-दूसरे के खिलाफ नामांकन पत्र दाखिल किया।

Nov 18, 2019
कांग्रेस की झारखंड इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष ने दावा किया है कि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने देख लिया है कि भाजपा-शासित सरकार पिछले पांच सालों में हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

Nov 17, 2019
72 उम्मीदवारों की सूची में अपना नाम नहीं आने से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता सरयू राय ने रविवार को कहा कि वह निर्दलीय के तौर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ लड़ेंगे।

Nov 17, 2019
झारखंड में चुनावी तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने राज्य विधानसभा के लिए अपनी चौथी सूची जारी की, जिसमें तीन उम्मीदवारों के नाम शामिल है। मुख्य रूप से जुगसलाई सीट से मंगल कालिंदी, तोरपा से सुदीप गुड़िया और चक्रधरपुर से...

Nov 16, 2019
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 13 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया बुधवार को खत्म हो गई। पहले चरण की 13 सीटों पर 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

Nov 15, 2019
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों का ऐलान करते हुए यह ऐलान कर दिया कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी यहां चुनाव प्रचार करने के लिए नहीं आने वाली हैं।

Nov 15, 2019
हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनावी परिणामों से उत्साहित छोटे दल झारखंड विधानसभा चुनाव में बड़े लक्ष्य को लेकर चुनावी मैदान में जोर आजमाइश करेंगे। यही कारण है कि कई छोटे दल भी राष्ट्रीय स्तर की पार्टियों से अधिक उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर चुके हैं।

Nov 15, 2019
विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रघुबर दास को पार्टी का चेहरा न बनाकर प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी प्रमुख व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में लड़ा जाए। साथ ही राज्य सरकार की उपलब्धियों पर रोशनी डालने के बजाय राष्ट्रीय मुद्दों को उठाया जाए।
- Page 1
- ››