ICC टेस्ट रैंकिंग में कोहली ने स्मिथ को छोड़ा पीछे , हासिल किया नंबर-1 का ताज

नई दिल्ली : टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली एक बार फिर आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में नंबर बैट्समैन बन गए है। इससे पहले स्टीव स्मिथ इस स्थान पर काबिज थे। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में नाकामी के बाद अब स्टीव स्मिथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज़ में 4 टेस्ट मैचों में 774 रनों की शानदार पारी खेलने की वजह से वे पहले पायदान पर पहुंच गए थे। उनसे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने लंबे समय तक शीर्ष स्थान पर अपना कब्जा जमाया था।
विराट और स्मिथ की पिछली पारियों की बात करें, तो भारत के कप्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के कोलकाता टेस्ट (डे-नाइट) में 136 रनों की पारी खेली थी। दूसरी तरफ स्टीव स्मिथ ने पाकिस्तान के खिलाफ ब्रिस्बेन और एडिलेड टेस्ट में क्रमश: 4 और 36 रन बनाए थे।
Virat Kohli back to No.1! — ICC (@ICC) December 4, 2019
David Warner, Marnus Labuschagne and Joe Root make significant gains in the latest @MRFWorldwide ICC Test Rankings for batting.
Full rankings: https://t.co/AIR0KN4yY5 pic.twitter.com/AXBx6UIQkL
बल्लेबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन तीसरे स्थान हैं, जबकि चेतेश्वर पुजारा चौथे स्थान पर काबिज हैं। एडिलेड टेस्ट 335 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ 12 पायदान की छलांग लगाते हुए पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
इसे भी पढ़ें
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाते ही विराट कोहली ने रचा इतिहास
टूट गया विराट कोहली का साहसिक रिकॉर्ड, अब नहीं रहे नंबर 1 पर
अजिंक्य रहाणे एक स्थान के नुकसान के साथ छठे स्थान पर हैं, जबकि हेमिल्टन टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले इंग्लिश कप्तान जो रूट (रेटिंग 752) 4 स्थान के फायदे के साथ 7वें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को छह स्थानों का फायदा हुआ है और वह 731 अंकों के साथ 8वें स्थान पर आ गए हैं।
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट, जो फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहे थे, न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन टेस्ट में अपने ऐतिहासिक दोहरे शतक के बाद भी शीर्ष 10 में लौट आए हैं।
ICC टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 बल्लेबाज
1. विराट कोहली - 928
2. स्टीव स्मिथ - 923
3. केन विलियमसन - 877
4. चेतेश्वर पुजारा - 791
5. डेविड वार्नर - 764
6. अजिंक्य रहाणे - 759
7. जो रूट - 752
8. मारनस लबसचगने 731
9. हेनरी निकोल्स - 726
10. दिमुथ करुणारत्ने - 723