नडाल ने मेदवेदेव को हराकर जीता 19वां ग्रैंडस्लैम, फेडरर की बराबरी से अब एक खिताब दूर

न्यू यॉर्क : स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल ने साल का चौथा और आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन का सिंगल्स खिताब जीत लिया है। वर्ल्ड नंबर-2 नडाल ने फाइनल में रूस के डैनिल मेडवेडेव की चुनौती को ध्वस्त की। नडाल ने वर्ल्ड नंबर-5 मेडवेडेव को 4 घंटे 49 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में 7-5, 6-3, 5-7, 4-6, 6-4 से मात दी।
Rafa reigns supreme in the Big ? — US Open Tennis (@usopen) September 9, 2019
The ?? gets past Medvedev in 4 hours and 51 minutes to win his second Grand Slam title of 2019.@RafaelNadal | #USOpen pic.twitter.com/lSx14Cn5Ik
पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे 23 साल के मेडवेडेव का खिताब जीतने का सपना अधूरा रहा गया। इसके साथ ही 33 साल के नडाल ने 19वां ग्रैंड स्लैम सिंगल्स टाइटल अपने नाम किया।
इसे भी पढ़ें :
सेरेना विलियम्स को हराकर बियांका ने जीता यूएस ओपन
नडाल अब अपने महान प्रतिद्वंद्वी 38 साल के रोजर फेडरर से महज 1 मेजर खिताब पीछे हैं। फेडरर 20 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब के साथ शीर्ष पर हैं। नडाल ने चौथी बार (2010, 2013, 2017, 2019) यूएस ओपन पर कब्जा किया है। इससे पहले उन्होंने 2017 में अमेरिकी ओपन में खिताबी जीत हासिल की थी।