KCR और तेलंगाना पुलिस के खिलाफ आक्रामक हुई भाजपा,आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग

हैदराबाद : तेलंगाना के जनगाम में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाने की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुई लाठीचार्ज को लेकर पार्टी के नेता कड़ी आपत्ति और आक्रोश व्यक्त रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की स्थिति में सरकार को गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ेगा।
दूसरी तरफ, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पी. मुरलीधर राव ने बुधवार को अस्पताल में भर्ती घायल कार्यकर्ताओं की मिजाजपुर्सी की। इस मौके पर उन्होंने ट्विटर के जरिए तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक के प्रति गंभीर टिप्पणी की है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक से मेरा एक सीधा सवाल है। आपके कार्यकाल में आपके आदेश पर काम करने वाले पुलिस बल क्या संविधान की रक्षा के लिए हैं या फिर सत्तारूढ़ टीआरएस पार्टी के लिए काम करते हैं। स्वामी विवेकानंद के संदेशों का प्रचार कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज से स्पष्ट हो जाता है कि आप संविधान के प्रति कितने समर्पित हैं।
इसे भी पढ़ें :बॉलीवुड फिल्म देखकर रची गई थी बोइनपल्ली किडनैपिंग की साजिश
स्वामी विवेकानंद जयंती मनाने के लिए होर्डिंग और प्लेक्सी लगाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कुख्यात अपराधियों व जेब कतरों से भी बदतर सलूक किया गया है। उन्होंने टीआरएस की राजनीतिक एजेंडे के तहत काम कर रही पुलिस के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाने की मांग की।
.@TelanganaDGP కి నా సూటి ప్రశ్న , నీ హయాం లో, నీ కమాండ్ కింద పోలీసు బలగాలు రాజ్యాంగ రక్షణ కోసం ఉన్నట్టా లేదా అధికార @trspartyonline కి చెప్పులు గా మారిండ్రా ? స్వామి వివేకానంద సందేశాన్ని ప్రచారం చేస్తున్న వాళ్ళని కొట్టడం రాజ్యాంగం పై మీకు ఎంత అంకిత భావం ఉన్నదో నిరూపిస్తున్నది! pic.twitter.com/cmjYP9JI57
— P Muralidhar Rao (@PMuralidharRao) January 13, 2021
క్రిమినల్స ను జేబు దొంగలను కూడా కొట్టనంత దారుణంగా స్వామి వివేకానంద జయంతి జరుపుకోవడానికి హోర్డింగ్ లు ఫ్లెక్సి లు పెట్టినందుకు @BJP4Telangana కార్యకర్తలను కొట్టడం దారుణం. @trspartyonline రాజకీయ ఎజెండాను అమలు చేస్తున్న పోలీసుల మీద క్రిమినల్ కేసులు పెట్టాలని డిమాండ్ చేస్తున్న !! pic.twitter.com/5fC7HseY8b
— Office of PMR || మురళీధర్ రావు గారి కార్యాలయం (@PMROffice) January 13, 2021