कोरोना के मामलों में रिकवरी रेट में बढ़ा, 24 घंटे में 952 नये केस दर्ज

पिछले 24 घंटे में कोरोना से 3 मरीजों की मौत
तेलंगाना में रिकवरी रेट 94.26 प्रतिशत
हैदराबाद : तेलंगाना में एक बार फिर कोरोना के मामलों में रिकवरी रेट अधिक दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में अस्पताल से कोरोना के 1,367 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 2,49,157 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए।
तेलंगाना में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित मरीजों के 952 नये मामले दर्ज हुए। अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की राज्य में कुल संख्या 2,62,653 मामले दर्ज किये गये। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी शनिवार को जारी एक बुलेटिन में दी।
बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित 3 मरीजों की मौत हो गई है। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 1,426 मरीजों की मौत हो गई है। होम आइसोलेशन में 12,070 कोरोना मरीज हैं।
तेलंगाना में कोरोना से संक्रमित मरीजों की हालत में सुधार होनेवालों की संख्या बढ़ रही है। राज्य में रिकवरी रेट 94.26 प्रतिशत दर्ज हुआ है। मरीजों के मरने का प्रतिशत 0.54 प्रतिशत है।
यह भी पढ़ें :
हैदराबाद : निजाम के पोते ने रिश्तेदारों पर लगाया अवैध कागजात पेश करने का आरोप, दर्ज कराई शिकायत
आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बीते चौबीस घंटे में 1,221 दर्ज हुई। पिछले चौबीस घंटे में 66,002 लोगों के रक्त के सैंपल लिये गये। राज्य में कुल 6,920 कोविड से संक्रमित मरीजों की मौत हुई।
बुलेटिन में बताया गया कि पिछले 24 घंटे में 1,821 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। गुरुवार की सुबह 9 बजे से शुक्रवार की सुबह 9 बजे तक कोरोना वायरस के संक्रमण से 10 मरीजों की मौत हुई।
सरकार ने निर्देश दिया है कि आरोग्य सेतु एप इन्सटॉल कर हम कोविड की जानकारी अपडेट रख सकते हैं। इसके अलावा कोरोना अपडेट की जानकारी व्हॉट्सएप चाट बाट नंबर 8297-104-104 पर हाई, हेल्लो कोविड़ मेसेज कर जानकारी पा सकते हैं। जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है, वे उपरोक्त फोन नंबर डायल कर IVRS से जानकारी ले सकते हैं।
आंध्र प्रदेश में अब तक अस्पताल से कुल 8,37,630 मरीज डिस्चार्ज हुये। राज्य में कुल एक्टिव मामले 15,382 हैं। अब तक कुल
94,74,870 रक्त के सैंपल लिये गये।