धोनी को बुजुर्ग महिला ने दी सलाह, कहा- बेटा हुआ तो रोशन नाम रखना

नई दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है लेकिन आज भी उन्हें फैंस का वैसा ही प्यार मिल रहा है। अब इनदिनों धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी बुजुर्ग फैन से बातचीत करते नजर आ रहे है।
वीडियो में बुजुर्ग महिला ने धोनी को गजब की सलाह दे डाली। दरअसल, बुजुर्ग महिला ने धोनी से पूछा कि उनके कितने बच्चे हैं? इस पर धोनी ने कहा कि उनकी एक ही बेटी है। इसपर बुजुर्ग महिला फैन बोली, अब अगर बेटा होगा तो उसका नाम रोशन रखना।
आप को बता दें मुंबई में धोनी एक ऐड के शूट में व्यस्त थे, जहां उनसे मिलने एक बुजुर्ग महिला आई। बुजुर्ग महिला व्हील चेयर पर बैठी थी और उनके आसपास उनके बेटे भी खड़े थे। धोनी ने समय निकालकर उस बुजुर्ग महिला से मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने धोनी को जमकर आशीर्वाद दिया।
बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनकी 5 हजार वर्ग फीट की दुकान और मकान है और उनके 5 बेटे हैं और अब वो अपने पोतों के साथ समय बिताती हैं। इस पर धोनी ने कहा कि यही सबसे अच्छा वक्त है, आप अपने पोते-पोतियों के साथ समय बिता सकती हैं। इसके बाद बुजुर्ग फैन ने धोनी से पूछा-तुम्हारे कितने बच्चे हैं। इस पर धोनी बोले-मेरी एक ही बेटी है। इसके बाद बुजुर्ग फैन ने धोनी को कहा कि अगर उनका बेटा हो तो उसे रोशन नाम देना।
इसे भी पढ़ें :
नीलामी से पहले अपने 7-8 खिलाड़ियों को रिलीज करने को तैयार CSK, ये हैं वो खिलाड़ी
IPL 2021 : किस टीम ने किसे निकाला-किसे रखा, देखिए 8 टीमों की पूरी लिस्ट
आईपीएल 2021 में नजर आएंगे धोनी
महेंद्र सिंह धोनी अब क्रिकेट के मैदान पर जल्द ही नजर आने वाले हैं। आईपीएल 2021 से पहले खिलाड़ियों को अंदर-बाहर करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 18 फरवरी को खिलाड़ियों की ऑक्शन हो सकती है। धोनी का मकसद चेन्नई सुपरकिंग्स को बेहद मजबूत करना है। धोनी की टीम पिछले सीजन में 7वें नंबर पर रही थी। ऐसा पहली बार हुआ था जब चेन्नई सुपरकिंग्स प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई।