शार्दुल-सुंदर के नाम रहा आज का दिन, ऑस्ट्रेलिया के पास 54 रन की बढ़त

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा टेस्ट तीसरा दिन
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए थे 369 रन भारत-ऑस्ट्रेलिया में कड़ी टक्कर, तीसरे दिन सुंदर-शार्दुल ने कराई वापसी
ब्रिसबेन: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट ब्रिसबेन (Brisbane) के गाबा मैदान में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल जारी है। भारत का स्कोर 144-4 है। चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहली पारी में 369 रन बनाये है।
भारत को तीसरे दिन बड़ा झटका लगा है। पुजारा 94 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए हैं। जोश हेजलवुड ने पुजारा को अपना शिकार बनाया है। इंडिया के लिए यह सेशन अच्छा जा रहा था, लेकिन रहाणे स्टार्क की गेंद पर स्लिप में कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस सेशन में पुजारा और रहाणे को पवेलियन वापस भेजना बहुत बड़ी कामयाबी है।
तीसरे दिन के लंच तक मयंक अग्रवाल हालांकि मजबूती से डटे हुए हैं और उन्होंने 38 रन बनाए हैं। पंत चार रन बनाकर खेल रहे हैं। इस सेशन में हेजलवुड और स्टार्क को एक-एक विकेट मिला। लंच सेशन के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया को बड़ी कामयाबी मिली है। मयंक अग्रवाल हेजलवुड की गेंद पर स्मिथ के हाथों में कैच थमाकर पवेलियन वापस लौट गए। इंडिया का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन है। पंत का साथ देने के लिए सुंदर क्रीज पर आए।
लेकिन इसके बाद 23 रन बनाकर पंत भी पवेलियन वापस लौट गए। हेजलवुड की गेंद पर ग्रीन ने बेहतरीन कैच लिया। इंडिया ने अपना छठा विकेट गंवा दिए। जिसके बाद इंडिया का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन था। लंच सेशन के बाद 7 ओवर के खेल में ही इंडिया अपने दो महत्वपूर्ण विकेट गंवा चुके है।
शार्दुल ठाकुर और सुंदर के बीच हुई पार्टनरशिप ने इंडिया को मुश्किल स्थिति से निकाल दिया है। इंडिया का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 253 रन है। शार्दुल 33 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि सुंदर 38 रन पर पहुंच चुके हैं।
इंडिया ने पहली पारी 336 रन बनाए। हेजलवुड ने सिराज को बोल्ड करके इंडिया की पहली पारी को समेट दिया। हेजलवुड पहली पारी में पांच विकेट लेने में कामयाब रहे। इसके अलावा इंडिया की ओर से शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। इसके अलावा डेब्यू मैच खेल रहे वॉशिंगटन सुंदर ने 62 रन की पारी खेली। इंडिया ने 186 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन सातवें विकेट के लिए दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई 118 रन की पार्टनरशिप ने इंडिया को मैच में वापस ला दिया।
ब्रिस्बेन टेस्ट के तीसरे दिन के खेल का अंत होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 21 रन है। डेविड वार्नर 20 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास कुल 54 रन की बढ़त है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 369 रन बनाए थे और वह 33 रन की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा।
चौथे और पांचवें दिन भारी बारिश की आशंका है, लेकिन इंडिया अब मैच में बना हुआ है। चौथे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे शुरू होगा।