टॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को संक्रांति की शुभकामनाएं, कहा सेफ रहते हुए मनाएं त्यौहार

टॉलीवुड के सितारों ने दी फैंस को संक्रांति की शुभकामनाएं
कोरोना के मद्देनजर सेफ रहते हुए त्यौहार मनाने की दी सलाह
हैदराबाद: तेलुगु राज्यों में सबसे खास और प्रसिद्ध त्यौहारों में से एक है मकर संक्रांति (Makar sankranti) । यहां इस त्यौहार की धूम देखते ही बनती है। वैसे भी दक्षिण भारत का ये प्रमुख त्यौहार है जिसकी धूम क्या गांव और क्या शहर हर जगह एक सी होती है। तेलुगु राज्यों में संक्रांति से एक दिन पहले भोगी का त्यौहार मनाया जाता है और भोगी की आग में सारे दुखों के भस्म होने की प्रार्थना की जाती है।
वहीं जहां सारा देश लगभग आठ महीनों से कोरोना से परेशान है तो इस बार सबने भोगी की आग में कोरोना के भस्म होने की प्रार्थना की है जिससे कि सब लोग आराम से रह सकें और कोरोना का प्रसार कम हो जाए।
तेलुगु राज्यों में खासकर संक्रांति पर रंगोली बनाई जाती है, कई तरह के खास पकवान बनाए जाते हैं और सारा परिवार एक साथ होता है तो वैसे भी त्यौहार की खुशियां बढ़ जाती है। आज धूमधाम से संक्रांति का त्यौहार मनाया जा रहा है तो इस बीच टॉलीवुड के सितारों ने भी अपने फैंस को संक्रांति की शुभकामनाएं दी है।
अपने चाहनेवालों को, फैंस को संक्रांति की शुभकामनाओं देने वालों में चिरंजीवी (chiranjeevi), महेश बाबू (Mahesh Babu), सामंथा अक्किनेनी(Samantha akkineni), जूनियर एनटीआर (Jr NTR) , रकुल प्रीत सिंह (Rakul preet singh) आदि शामिल है जिन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशंसकों को संक्रांति की शुभ कामनाएं दी है। साथ ही कोरोना के मद्देनजर सेफ और सुरक्षित रहने की सलाह भी दी है।
To all of you 😃 Happy Sankranti ❤️❤️ pic.twitter.com/zTXt4H5xSB
— Rakul Singh (@Rakulpreet) January 14, 2021
Happy Pongal/Sankranti .. let’s make it a day of gratitude .. how wonderful it is to just be alive 🙏🤗 #HappyPongal #HappyMakarSankranti
— Samantha Akkineni (@Samanthaprabhu2) January 14, 2021
Wishing you all a very happy Sankranti!!💐🙏
— Nagarjuna Akkineni (@iamnagarjuna) January 14, 2021
Happy Sankranthi to each and everyone of you . May this festival bring more brightness into your lives . pic.twitter.com/cbgBadrufq
— Allu Arjun (@alluarjun) January 14, 2021
అందరికీ సంక్రాంతి శుభాకాంక్షలు Wishing Everyone A Happy Sankranthi
— Jr NTR (@tarak9999) January 14, 2021
मेगास्टार चिरंजीवी ने ट्वीट किया कि, 'सभी को संक्रांति की शुभकामनाएं। मैं भगवान से यही प्रार्थना करता हूं कि आप सबके जीवन में यह संक्रांति सुख-समृद्धि लेकर आए। आप सब लोग खुश रहें।'
అందరికీ సంక్రాంతి శుభాకాంక్షలు! భోగ భాగ్యాల ఈ సంక్రాంతి అందరి ఇంట కలల పంట పండించాలని మనస్ఫూర్తిగా కోరుకుంటున్నాను ! #HappySankranti ! pic.twitter.com/0o1xqVWAJD
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) January 14, 2021
इसी तरह स्टार हीरो महेश बाबू ने ट्वीट किया कि,' आपको, आपके परिवार को संक्रांति की ढेरों शुभकामनाएं।'
మీకు మీ కుటుంబ సభ్యులకు సంక్రాంతి శుభాకాంక్షలు🙏 Be responsible, be safe! 😊 pic.twitter.com/ohvRGPKXwD
— Mahesh Babu (@urstrulyMahesh) January 14, 2021