अपनी भांजी को डेट कर रहे हैं प्रभु देवा, दूसरी बार रचाने जा रहे हैं शादी

हैदराबाद : डायरेक्टर, एक्टर और प्रोड्यूसर प्रभु देवा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कारण वे इन दिनों रिलेशनशिप में हैं। खबरों की मानें तो प्रभु देवा जल्द ही दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि प्रभु देवा अपनी भांजी को डेट कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभु देवा अपनी भांजी के साथ रिलेशनशिप में हैं। और इस रिश्ते को आगे ले जाने की तैयारी में हैं। प्रभु देवा अपनी भांजी के साथ जल्द ही शादी करने वाले हैं। हांलाकि, भांजी के साथ डेटिंग और दूसरी शादी की खबरों पर अभी तक प्रभु देवा की तरफ से कोई कन्फर्मेशन नहीं आई है।

बता दें, कि प्रभु देवा तलाकशुदा हैं। आपसी मनमुटाव के बाद प्रभु देवा ने पत्नी रामलत को तलाक दे दिया था। प्रभु देवा ने रामलत के साथ लव मैरिज की थी। लेकिन शादी के 16 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। 2008 में उनके बड़े बेटे का कैंसर की वजह से निधन हो गया था। अब उनके दो बच्चें हैं।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की स्टार नयनतारा के साथ भी प्रभु देवा लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों लिवइन रिलेशन में भी थे। और शादी भी करना चाहते थे। लेकिन उस वक्त प्रभु की पहली पत्नी ने अपने तलाक और उनकी शादी पर ऑब्जेक्शन कर दिया था। जिसके बाद नयनतारा ने अपनी राहें प्रभु देवा से अलग कर ली थीं।
प्रभु देवा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो फिलहाल वह सलमान खान की फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ का डायरेक्शन कर रहे हैं। इसके अलावा वह साउथ फिल्म में भी लीड रोल में नज़र आएंगे।