एक साल में 23 बच्चों का 'पिता' बना ये शख्स, इस वजह से महिलाएं करती हैं पसंद

एक साल के अंदर 23 बच्चों का पिता बना शख्स
शौकिया तौर पर स्पर्म डोनेट करता है एलन
महिलाओं में बढ़ी एलन की काफी लोकप्रियता
ब्रिसबेन : एक व्यक्ति एक साल के अंदर 23 बच्चों का पिता (Father) बन गया। सुनने में ये थोड़ा अजीब जरूर लग रहा है, लेकिन खबर बिल्कुल सही है। अब इस मामले में व्यक्ति की जांच की जा रही है कि आखिर एक साल में वह 23 बच्चों का पिता कैसे बन सकता है, जबकि शख्स का कहना है कि महिलाएं उसे काफी पसंद करती हैं और चाहती हैं कि वह उनके बच्चे का पिता बने।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन का है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, 40 साल के एलन फान नाम का शख्स स्पर्म डोनर है। वह एक ही साल में 23 बच्चों का जैविक पिता बन गया। शुरुआत में तो उसने शौकिया तौर पर स्पर्म डोनेट किया, लेकिन समय के साथ उसने इसे फुल टाइम जॉब बना लिया।
धीरे-धीरे एलन काफी पॉपुलर हो गया। महिलाओं में उसकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई। ज्यादातर महिलाएं उसकी नस्ल और स्पर्म के हेल्दी होने की वजह से उसे पसंद करती हैं। इस वजह से वह एक साल में 23 बच्चों का पिता बन गया। पर्सनल लाइफ में एलन खुद दो बच्चों का पिता है।
एलन के खिलाफ अब शिकायत की गई है। वह रजिस्टर्ड फर्टिलिटी सेंटर में स्पर्म डोनेट करता है, लेकिन कुछ फर्टिलिटी क्लिनिक ने एलन के बारे में शिकायत की है। एलन पर आरोप है कि उसने रजिस्टर क्लिनिक के अलावा अन्य क्लीनिक में स्पर्म डोनेट किए। इस मामले में अब एलन की जांच की जा रही है।
क्या कहता है ऑस्ट्रेलिया का कानून
एलन की मुश्किल इसलिए बढ़ी क्योंकि ऑस्ट्रेलिया का कानून उसे इसकी इजाजत नहीं देता है। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया के कानून के तहत एक पुरुष सिर्फ 10 'फैमिली' क्रिएट कर सकता है। इस मामले में एलन ने सफाई देते हुए कहा कि उसने एक दिन में तीन महिलाओं को स्पर्म डोनेट किया। महिलाओं की डिमांड पर उसने कहा कि वह उन्हें मना नहीं कर सका।