पीटरसन ने टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को दी चुनौती, कहा-असली टीम तो अब आ रही है

नई दिल्ली : भारत ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) को 2-1 से हराकर टेस्ट सीरीज (Test Series) अपने नाम की। इतिहास रचने के बाद दुनियाभर के क्रिकेटर्स ने टीम इंडिया (Indian Cricket Team) को जीत की बधाई दी है। सीरीज शुरू होने से पहले पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भविष्यवाणी कर चुके थे कि भारत यह सीरीज बुरी तरह हारेगा। लेकिन टीम इंडिया की यंग गन्स ने यह सीरीज अपने हाथ में कर ली।
जीत के बाद टीम इंडिया के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिनको देखकर इंग्लैंड (England) के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने टीम इंडिया को सावधान किया है। उन्होंने हिन्दी में ट्वीट कर बोला है कि ज्यादा जश्न न मनाएं, क्योंकि कुछ ही हफ्तों में इंग्लैंड भारत आ रहा है, जिस पर फैंस ने उनको बुरी तरह ट्रोल कर दिया है।
India 🇮🇳 - yeh aitihaasik jeet ka jashn manaye kyuki yeh sabhi baadhao ke khilaap hasil hui hai
LEKIN , ASLI TEAM 🏴 😉 toh kuch hafto baad a rahi hai jisse aapko harana hoga apne ghar mein .
Satark rahe , 2 saptaah mein bahut adhik jashn manaane se saavadhaan rahen 😉— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) January 19, 2021
पीटरसन ने लिखा, "भारत, यह ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाएं क्योंकि यह सभी बाधाओं के खिलाफ हासिल हुई है, लेकिन असली टीम तो कुछ हफ्तों बाद आ रही है जिसे आपको हराना होगा अपने घर में। सतर्क रहें दो सप्ताह में बहुत अधिक जश्न मनाने से सावधान रहें।"
उनके ट्वीट के बाद भारतीय क्रिकेट फैन्स ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसी ने कहा कि इंग्लैंड की टीम को तो लगान की टीम ही हरा देगी, तो किसी ने उनकी हिन्दी का मजाक उड़ाया।
आप को बता दें कि इंग्लैंड इस समय श्रीलंका में है जहां से वह भारत के दौरे पर आएगी और चार टेस्ट, पांच टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।
Kp sounds like this while tweeting: pic.twitter.com/ayYqiLqxxb
— Space Monkey 🇮🇳🇮🇳 (@imFuture10) January 19, 2021
aaj say aapka naam Kishan Pandey. pic.twitter.com/a4OIb3ijIt
— ritesh (@tuchritesh) January 19, 2021
— Shweta 🇮🇳 (@Savage_shree) January 19, 2021
Kp bhaiya 😹😹 pic.twitter.com/EUbtp5qV6P
— Fussy (@Fussy_Ca) January 19, 2021
These are enough for 🏴 pic.twitter.com/jn3uNuJGx3
— thesanishambekar (@SanishAmbekar) January 19, 2021
😂 Kevin Bhaiya, Justin Chacha Aapse Kuch Kehna Chahte Hain: pic.twitter.com/ifewA9aLNY pic.twitter.com/1SVGgYugjZ
— Patel Vikas (@PatelVi44673962) January 19, 2021