गर्लफ्रेंड को 4 साल से धोखा दे रहा था लड़का, एक सेल्फी ने खोला सारा राज

बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को भेजी थी सेल्फी
सेल्फी में लड़के के साथ कार में दिखी दूसरी लड़की
सिडनी ने दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की
न्यूयॉर्क : एक लड़की का उसके बॉयफ्रेंड से चार साल पुराना रिलेशन एक सेल्फी की वजह से टूट गया। गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के तौर पर रह रहे दोनों काफी खुश थे, लेकिन कैसे एक सेल्फी की वजह से अब दोनों दूर हैं, लड़की ने वीडियो शेयर करते हुए लोगों को हकीकत बताई।
दरअसल, अमेरिका की रहने वाली सिडनी किंच ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सिडनी ने बताया कि उसके बॉयफ्रेंड ने उसे एक सेल्फी भेजी थी, जिसने उसके सारे राज खोल दिए थे। सिडनी ने बताया कि बॉयफ्रेंड ने सेल्फी लेते वक्त एक बड़ी गलती कर दी थी।
सिडनी ने दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। लड़के की सेल्फी में देखा जा सकता है कि उसने काले रंग का चश्मा लगाया हुआ है। जिसके एक ओर किसी लड़की की टांगे नजर आ रही हैं। ये लड़की सेल्फी लेते समय उसकी गाड़ी में ही मौजूद थी। तभी सिडनी ने ये गलती पकड़ ली। लड़के ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया।
What would you do if you found out your boyfriend was cheating on you via #Snapchat?! Well, that's what happened to Sydney Kinsch who shared the incriminating proof on TikTok! He said the woman was just a friend...Turns out he was cheating with five women! [TikTok: sydneykinsch] pic.twitter.com/2hQuhk3eWn
— Nightly Pop (@E_NightlyPop) November 6, 2020
सिडनी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, '4 साल से जो मेरा बॉयफ्रेंड था, उसने मुझे धोखा दिया।' उसने जब बॉयफ्रेंड को फोन किया और उससे सामने बैठी लड़की के बारे में पूछा तो लड़के न उसे पागल कहा और कहा कि वह उसके दोस्त की गर्लफ्रेंड है।
बाद में पता चला कि उस लड़के के चार से पांच महिलाओं के साथ संबंध रहे हैं। उसे अलग-अलग समय पर अलग-अलग महिलाओं के साथ देखा गया है। सिडनी के द्वारा शेयर किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।