Unlock 5.0 में मौज मस्ती की मिल सकती है छूट, जानिए क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद?

अनलॉक 5 में क्या खुलेगा, पढ़िए पूरी खबर
त्यौहारों के मद्देनजर प्लान कर रही सरकार
नई दिल्ली: देश में कोराना वायरस संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। जबकि अब केंद्र सरकार अनलॉक 5.0 की तैयारी में जुटी है। खास बात ये है कि अगले महीने दशहरा के साथ ही और भी कई अहम त्यौहार आने वाले हैं, लिहाजा सरकार आम लोगों को बड़ी छूट दे सकती है। बीते जून महीने से ही सरकार ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की थी।
अनलॉक 5 में क्या खुलेगा
अनलॉक 5.0 में मॉल खुलने के आसार हैं। साथ ही सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल और मनोरंजन पार्क को भी सरकार कुछ शर्तों के साथ खोलने की परमिशन दे सकती है। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने सरकार पर काफी समय से दबाव बनाया हुआ है कि उन्हें बिजनेस करने की इजाजत मिले। लिहाजा शर्तों और दिशानिर्देशों के साथ सिनेमा हॉल खोलने की इजाजत भी मिल जएगी। बता दें कि इससे पहले ओपन-एयर थिएटरों को 21 सितंबर से शुरु करने की परमिशन दी गई है।
पर्यटन को फिर से मिलेगी रफ्तार
कोरोना के बाद से देश में लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बार अनलॉक का पांचवा चरण होगा। सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस सेक्टर को खोलने पर विचार कर रही है। बता दें कि पर्यटन से विभिन्न राज्य सरकारों को बड़े राजस्व की आमदनी होती है। साथ ही आम लोगों को भी इससे जुड़े काम धंधे के चलते रोजगार मिलता है। अनलॉक 5 में पर्यटन स्थलों को यात्रियों के लिए खोला जा सकता है। पर्यटन के खुलने के साथ ही होटल व्यवसाय को भी बड़ा संबल मिलेगा।
रियायतों के बावजूद खुद का रखें खयाल
भले सरकार ने अनलॉक प्रक्रिया के तहत कई जगहों को फिर से खोलने का मन बना लिया है। बावजूद इसके सावधानी बरतनी आम लोगों की जिम्मेदारी है। किसी भी स्थिति में भीड़भाड़ वाली जगहों पर जानें से बचें। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए सार्वजनिक दगहों पर जाना खतरे से खाली नहीं।