दो पत्नियों ने इकलौते पति के लिए किया अजीबो- गरीब समझौता, एक दिन का दिया वीकऑफ

रांची : सोशल मीडिया ( Social Media) पर अक्सर कई ऐसी खबरें आती हैं जो काफी चौंकाने वाली होती है। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है झारखंड ( Jharkhand) के एक इलाके का जो काफी वायरल (Viral) हो रहा है। दरअसल मामला यह है जनाब कि एक शख्स ने अपनी पहली बीवी को बिना बताए चोरी- छिपे दूसरी शादी ( Marriage) कर ली। हालांकि बाद में उसकी पहली पत्नी को इस बात की भनक लग ही जाती है। लेकिन इससे पहले की आप को पूरी खबर खबर बताए उससे पहले हम आपको बता दें कि जो जानकारी मिली है वो सोशल मीडिया के जरिए मिली है। इसीलिए हम इस जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। अब बात करतें है असल मुद्दे की जो हम आपको बताना चाह रहे हैं।
दरअसल एक शादी शुदा शख्स ने दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी के बाद वह अपनी पत्नी को लेकर दूसरे इलाके में रहने लगा। मगर व्यक्ति की शादी में में एक अड़चन आ रही थी। दरअसल दूसरी शादी करने वाली व्यक्ति की पहली पत्नी को अपने पति के इस करतूत की जानकारी हो गई। फिर क्या था मियां -बीवी में नोंकझोंक शुरू हो गई। आए दिन दोनों के बीच विवाद होने लगा। रोज- रोज की किचकिच से परेशान पति ने अपनी दूसरी बीवी के पास ही रहना मुनासिफ समझा।
पति के दूसरी बीवी के पास रहने की बात पहली वाली को इतनी नागवार गुजरी कि वो पुलिस की शरण में पहुंच गई। पहले तो पुलिस ने भी इस मामले से बचने की कोशिश की और सोचा कि दोनों मिया बीवी आपस में सलट लें। .लेकिन दूसरी वाली औरत हर दूसरे दिन पहली पत्नी की शिकायत लेकर थाने पहुंच जा रही थी। अब पुलिस काफी परेशान हो चुकी थी लिहाजा थक हारकर पुलिस ने इस मामले में दखल दे ही दिया। हालांकि तंग आकर पुलिसकर्मियों ने राजेश को थाने तलब किया। साथ ही दोनों पत्नियों को भी मौजूद रहने को को कहा गया है।
दोनों पत्नियों ने एक एग्रीमेंट किया, जो चौंकाने वाला था। दोनों महिलाओं के बीच जो एग्रीमेंट हुआ। दोनों महिलाओं के बीच इस बात को लेकर सहमति बनी कि दोनों के पति तीन-तीन दिन तक अपनी दोनों पत्नियों के पास रहेगे, जबकि एक दिन उसका विकली ऑफ रहेगा।