Diwali 2020: राष्ट्रपति, PM मोदी ने देश को दी दिवाली की शुभकामनाएं

ये दिवाली देशवासियों के जीवन में सुख और समृद्धि लाए
प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से आप सभी का जीवन सुखी हो
नई दिल्ली: पूरे देश में आज दिवाली का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीऔर कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं हैं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, दिवाली स्वच्छता का भी उत्सव है इसलिए हम प्रदूषण से मुक्त, पर्यावरण के अनुकूल और स्वच्छ दिवाली मनाकर प्रकृति का भी सम्मान करें।
दीवाली के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मेरी कामना है कि खुशियों और प्रकाश का यह महापर्व, देश के हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे।
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 14, 2020
दिवाली के इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक मंगलकामनाएं। सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। यह त्योहार सभी को प्रसन्नता दे। सभी लोग समृद्ध और स्वस्थ रहें।
सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक मंगलकामनाएं।
Wishing everyone a Happy Diwali! May this festival further brightness and happiness. May everyone be prosperous and healthy.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2020
देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, दीपावली का यह पवित्र पर्व सभी देशवासियों के जीवन में सुख और समृद्धि लाए, सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हू। दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।
दीपावली का यह पवित्र पर्व सभी देशवासियों के जीवन में सुख और समृद्धि लाए, सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।
दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/xbKReqxV9e
— Amit Shah (@AmitShah) November 14, 2020
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दीपावली के शुभ अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, दीपावली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व आप सभी के जीवन में आनंद, उल्लास, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए यही मंगलकामना है। आपकी दीपावली शुभ एवं मंगलमय हो।
दीपावली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पर्व आप सभी के जीवन में आनंद, उल्लास, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए यही मंगलकामना है। आपकी दीपावली शुभ एवं मंगलमय हो। #HappyDiwali
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 14, 2020
यूपी के सीएम योगी ने अनन्त शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा असत्य पर सत्य, कदाचार पर सदाचार, अंधकार पर प्रकाश की विजय के महापर्व प्रकाशोत्सव दीपावली की सभी देशवासियों को अनन्त शुभकामनाएं। कामना करता हूं कि प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से आप सभी का जीवन सुख, शांति, सद्भाव व समृद्धि के उजास से आलोकित हो।
असत्य पर सत्य, कदाचार पर सदाचार, अंधकार पर प्रकाश की विजय के महापर्व प्रकाशोत्सव दीपावली की सभी देशवासियों को अनन्त शुभकामनाएं।
कामना करता हूँ कि प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से आप सभी का जीवन सुख, शांति, सद्भाव व समृद्धि के उजास से आलोकित हो।
शुभ दीपावली...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 14, 2020