मैसूर में प्री-वेडिंग शूट के लिए गए जोड़े के साथ दर्दनाक हादसा

हैदराबाद : शादी से पहले कपल्स में प्री-वेडिंग शूट करवाना अब एक ट्रेंड हो गया है। कपल्स शादी के पहले अपनी कुछ यादगार तस्वीरें खिंचवाने के लिए अलग-अलग रोमांचक आइडिया ढूंढने लगे हैं। ऐसे ही एक रोमांचक प्री-वेडिंग शूट मैसूर के एक जोड़े के लिए जानलेवा हो गया। शूट के दौरान कपल की नदी में डूबने से मौत हो गई।
सोमवार को कर्नाटक के तलकड़ में कावेरी नदी में जोड़े की प्री वेडिंग शूट करवा रहा था। जिस दौरान दोनों की डूबने से मौत हो गई। मैसूर में कथानमारहल्ली के निवासी मृतक शशिकला और चंद्रू की एक हफ्ते पहले सगाई हुई थी। जानकारी के मुताबिक शशिकला और चंद्रू एक फोटोग्राफर और दो रिलेटिव के साथ मुदुकुथोर में मल्लीकार्जुन स्वामी मंदिर गए थे। वहां ग्रुप 2 नावों से नदी पार कर दूसरी ओर पहुंच गया।
पोज देते वक्त बिगड़ा नाव का संतुलन
इसके बाद शशिकला और चंद्रू एक मछुआरे और रिश्तेदारों के साथ नदी में नाव की सवार के लिए निकल गए। वहीं कपल के रिश्तेदार फोटो शूट करने लगे। नाव मुश्किल से 10 से 15 मीटर दूर गई थी। इसी दौरान शशिकला फोटो के लिए पोज करने के लिए खड़ी हुई। उसने हील पहनी थी जिसके कारण उसका संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से शशिकला नदी में गिर गई।
नाव पलटने से डूबा जोड़ा
चंद्रू के शशिकला को बचाने की कोशिश में नाव पलट गई। चंद्रू मछुआरा और एक रिलेटिव नदी में गिर गए। पुलिस के मुताबिक नाव का संतुलन बिगड़ने से अचानक नाव पलट गई। मछुआरा नदी से तैर कर सुरक्षित जगह पर आ गया, लेकिन शशिकला और चंद्रू तैरना नहीं जानते थे। वो दोनों कावेरी नदी में डूब गए।
इसे भी पढ़ें :
जंगल में कपल ने कराया बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरें वायरल होने के बाद कहा- नहीं हटाएंगे
पुलिस के मुताबिक दोनों मैसरू के ही क्यथमारनहल्ली के रहने वाले थे। दूल्हा चंद्रू एक सिविल कॉन्ट्रेक्टर था। चंद्रू और शशिकला की इसी महीने नवंबर 22 को दोनों की शादी होनी थी। पुलिस ने तालाकाडू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है।