Cyclone Nivar के चलते कई ट्रेनें की गई रद्द, देखें पूरी लिस्ट

पहले भी निवार के चलते 12 ट्रेनें हुईं थी रद्द
यात्रियों को पैसा किया जाएगा रिफंड
चेन्नई : अगले 12 घंटे में बुधवार की रात या गुरुवार तड़के चक्रवाती तूफान ‘निवार’ विकराल रूप धारण कर तमिलनाडु और पुडुचेरी के बीच तट से टकराएगा। तमाम तरह की यातायात की सुविधाओं के साथ ही इस तूफान का असर भारतीय रेल सेवा भी पड़ा है, जिसके चलते दक्षिण रेलवे ने 6 अन्य ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया है। रेलवे ने कहा कि जो गाड़ियां रद्द की गई हैं, उनके पूरा रिफंड दिया जाएगा। रिफंड पाने के लिए यात्री 6 महीने तक टिकट का क्लेम कर सकते हैं।
इन ट्रेनों को किया गया रद्द
- 02624 TVC MAS EXP
तिरुवनंतपुरम-MGR चेन्नई सेंट्रल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को ईरोड और MGR चेन्नई सेंट्रेल के बीच रद्द किया गया है।
- 02602 MAQ MAS SF EXP
मंगलुरु सेंट्रल-MGR चेन्नई सेंट्रेल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन सलेम और MGR चेन्नई सेंट्रेल के बीच रद्द की गई है।
- 02640 ERS MS EXP
अलाप्पुझा- MGR चेन्नई सेंट्रेल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन ईरोड और MGR चेन्नई सेंट्रेल के बीच रद्द कर दी गई है।
- 02623 MAS QLN EXPRESS
MGR चेन्नई सेंट्रेल- तिरुवनंतपुरम के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन MGR चेन्नई सेंट्रेल और ईरोड के बीच रद्द किया गया है।
- 02601 MAS MAQ SF EXP
MGR चेन्नई सेंट्रेल-मंगलुरु सेंट्रल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन MGR चेन्नई सेंट्रेल और सलेम के बीच रद्द की गई है।
- 02639 MAS ALLP EXP
MGR चेन्नई सेंट्रेल-अलाप्पुझा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को MGR चेन्नई सेंट्रेल और ईरोड के बीच रद्द किया गया है।
इसे भी पढ़ें :
चक्रवाती तूफान निवार के अगले 12 घंटे में अति विकराल रूप धरने की आशंका प्रबल है। इसकी जानकारी आईएमडी विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में दी गई थी। चक्रवात के खतरे को देखते हुए तमिलनाडु में बुधवार को अवकाश घोषित किया गया है। चक्रवाती तूफान की गति 120-130 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद जताई जा रही हैं, हालांकि यह भी कहा गया है कि तूफान की गति बढ़कर 145 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।”