भागलपुर रैली में पीएम मोदी ने बजाया जीत का डंका, कहा- NDA की जीत तय, विपक्ष ने भरी सिर्फ अपनी तिजोरियां

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण के लिए चुनावी रैलियाें के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार में हैं। उनकी पहली रैली डेहरी ऑन सोन (रोहतास) में हुई। इसके बाद वे गया में जनता से रूबरू हुए। भागलपुर में उन्होंने आज की अपनी अंतिम रैली को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री सहित तमाम बड़े नेताओं की रैलियों के दौरान हमले के खुफिया इनपुट के बाद सतर्क सुरक्षा बलों ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है। रोहतास में प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने भी मंच साझा किया। वे भागलपुर में भी प्रधानमंत्री के साथ हैं।
#WATCH LIVE: Prime Minister Narendra Modi addresses a public rally at Biada Maidan in Sasaram. #BiharElections2020 https://t.co/p0zm9reTsA
— ANI (@ANI) October 23, 2020
भागलपुर में पीएम मोदी ने कहा, बिहार में कृषि संसाधन को लेकर सम्भावनाएं बनेंगी। खेतों के पास स्टोरेज की सुविधा होगी। एक लाख करोड़ का फंड दिया गया है। मुंगेर में रेल महासेतु पूरा हो गया। विक्रमशिला के समांतर सेतु का काम शुरू हो जाएगा। किउल और कोशी नदी पर पुल का विस्तार किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा, बिहार में लोकतंत्र के बीज बोए गए। क्या जंगलराज में विकास के बीज बोए जा सकते हैं? बिहार भ्रष्टाचार मुक्त राज व विकास का हकदार है। राष्ट्रहित में किए गए फैसलों का विरोध करते हैं विपक्ष में बैठे लोग।
तीन तलाक, आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई, राम मंदिर, कश्मीर से धारा 370 हटाने की बात पर हमेशा विरोध करने वाले लोग बिहार को विकास नहीं बर्बाद करना चाहते हैं। उनका आपकी जरूरतों व सेवा से कोई सरोकार नहीं है। जब भी जनता इनपर विश्वास किया, इन्होंने विश्वासघात किया। केवल अपने परिवार का भला किया।
इससे पहले प्रधानमंत्री ने पौने तीन बजे संबोधन शुरू किया। अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने भागलपुर दंगे की याद दिलाई। साथ ही कहा कि हमने न्याय दिलाया। उनकी पहली रैली डेहरी ऑन सोन (रोहतास) में हुई। इसके बाद वे गया में जनता से रूबरू हुए। इस समय वे भागलपुर में अपनी आज की अंतिम रैली का संबोधन किया।