पोषक तत्वों से भरपूर होता है आंवला, जानें कौन-कौन सी समस्याओं से दिलाता है निजात

कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है आंवला
आंवले के सेवन से मोतियाबिंद से मिलता है निजात
शरीर के लिए बेहद लाभकारी होता है आंवला
नई दिल्ली : आंवला विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है। यह हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आंवला को सर्दियों का सुपरफूड भी कहा जाता है। यह उन तमाम रोगों से बचाने में आपकी मदद करता है, जो बदलते तापमान के कारण होते हैं। सर्दियों में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार होना बहुत ही आम बात है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आंवला ऐसी तमाम समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक होता है।
आंवले में विटामिन सी, कैल्शियम फोस्फोरस, आयरन और विटामिन बी काम्प्लेक्स जैसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए अत्यन्त लाभकारी होते हैं।आंवला याददाश्त बढ़ाने में काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए सुबह के समय आंवला के मुरब्बा गाय के दूध के साथ लेने से लाभ होता है, इसके अलावा आप प्रतिदिन आंवले के रस का प्रयोग भी कर सकते हैं।
आखों और बालों के लिए हैं फायदेमंद
आंखों के लिए आंवला अमृत समान है, यह आंखों की रौशनी को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके लिए रोजाना एक चम्मच आंवला के पाउडर को शहद के साथ लेने से लाभ मिलता है और मोतियाबिंद की समस्या भी खत्म हो जाती है। बालों को काला, घना और चमकदार बनाने के लिए आंवले का प्रयोग होता है, इसके पाउडर से बाल धोने या फिर इसका सेवन करने से बालों की समस्याओं से निजात मिलती है।
दाग-धब्बे से निजात
चेहरे के दाग-धब्बे हटाकर उसे खूबसूरत बनाने के लिए भी आंवला आपके लिए उपयोगी होता है। इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा साफ, चमकदार होती है और झुर्रियां भी कम हो जाती हैं। बुखार से छुटकारा पाने के लिए आंवले के रस में छौंक लगाकर इसका सेवन करना चाहिए, इसके अलावा दांतों में दर्द और कैविटी होने पर आंवले के रस में थोड़ा सा कपूर मिला कर मसूड़ों पर लगाने से आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें : ठंड ने दे दी है दस्तक, सेहतमंद रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स
शरीर में गर्मी बढ़ जाने पर आंवला सबसे बेहतर उपाय है। आंवले के रस का सेवन या आंवले को किसी भी रूप में खाने पर यह ठंडक प्रदान करता है। हिचकी तथा उल्टी होने की पर आंवले के रस को मिश्री के साथ दिन में दो-तीन बार सेवन करने से काफी राहत मिलेगी।