फल और सब्जियों का ये आकार शायद ही आपने देखा हो, नायाब खेती का नमूना

हैदराबाद: खेती को लेकर किसानों की अक्सर शिकायत होती है कि ये फायदे का सौदा नहीं रहा। वहीं कभी कभार धरती फसलों की सूरत में कुछ अजूबा पैदा करती है। जिसे देखने के बाद लोग दांतों तले उंगली दबा लेते हैं। हम सब्जियों और फलों के ऐसे ही नायाब नमूने आपको दिखा रहे हैं। जो वाकई हैरान करने वाले हैं।
इतनी लंबी लौकी शायद ही आपने देखी हो। ये महिला की ऊंचाई से भी लंबी है। इसे देख लोग हैरान हुए बिना नहीं रह सके।
किसी एक पेड़ पर इतने सारे फल लग जाएं तो किसान को किसी सूरत में घाटे की गुंजाइश नहीं है।
केले के एक थल में इतने सारे फल आपने शायद ही कभी देखा होगा। वाकई अगर ये किसी खास प्रजाति का है तो ये शोध का विषय है।
केले का ये रंग शायद ही आपने देखा हो। हालांकि स्वाद में ये आम केले जैसा ही है। दक्षिण भारत के कई जगहों पर इसकी अच्छी उपज होती है।
महिला के हाथ में गोबी का साइज इतना बड़ा है कि बमुश्किल वो इसे थामें खड़ी हैं।
मूली थामे किसान का संतुष्ट चेहरा आप देख सकते हैं। अगर इतनी बड़ी मूलियां उपजाई जाय तो घाटे की गुंजाइश ही नहीं है।
गाजर का ये साइज अपने आप में पूरे परिवार का भोजन बन सकता है। सब्जी विक्रेता उत्सुकता से इसे दिखा रहा है।
दिल के आकार का कटहल वास्तव में आपका दिल जीत लेगा। इसे कुदरत का करिश्मा ही कह सकते हैं।