2020 में Most Searched Celebrities लिस्ट में सुशांत को मिला पहला स्थान, फीमेल में रिया टॉप पर

याहू ने साझा की सेलेब्रिटीज की लिस्ट
मेल में दूसरे नंबर पर हैं अमिताभ बच्चन
फीमेल में कंगना रनौत हैं दूसरे नंबर पर
नई दिल्ली : याहू ने साल 2020 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलेब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। याहू की इस लिस्ट में मेल और फीमेल दोनों सेलेब्रिटीज को शामिल किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले मेल सेलेब्रिटीज में दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत और फीमेल सेलेब्रिटीज में रिया चक्रवर्ती को पहला स्थान मिला है।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को बांद्रा स्थित उनके आवास पर मिला था। इसके बाद 202 में सिनेमा इंडस्ट्री में यह केस सबसे ज्यादा चर्चित रहा और सोशल मीडिया पर भी अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। सर्च इंजन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भारतीय लोग सुशांत की पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा जानना चाहते थे, जिसकी वजह से उनके जिंदगी के बारे में खूब सर्च किया गया है। ट्रेंडिंग लिस्ट में यह इस साल सबसे ऊपर रहा।
2020 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले मेल सिलेब्रिटीज
►1. सुशांत सिंह राजपूत
►2. अमिताभ बच्चन
►3. अक्षय कुमार
►4. सलमान खान
►5. इरफान
►6. ऋषि कपूर
►7. एसपी बालासुब्रमण्यम
►8. सोनू सूद
►9. अनुराग कश्यप
►10. अल्लू अर्जुन
2020 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वालीं फीमेल सिलेब्रिटीज
►1. रिया चक्रवर्ती
►2. कंगना रनौत
►3. दीपिका पादुकोण
►4. सनी लियोनी
►5. प्रियंका चोपड़ा
►6. कटरीना कैफ
►7. नेहा कक्कड़
►8. कनिका कपूर
►9. करीना कपूर खान
►10. सारा अली खान
इसे भी पढ़ें : सनी देओल की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मुंबई जाने की कर रहे थे तैयारी