रणवीर सिंह ने एड में उड़ाया SSR का मजाक, फैंस का Bingo-Ranveer पर फूटा गुस्सा

एड में सुशांत का उड़ाया जा रहा मजाक
एड को फैंस की बायकॉट करने की मांग
मुंबई: ट्वीटर पर #BoycottBingo ट्रेंडिंग हो रहा है। इसकी वजह रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का एक नया एड बिंगो ही है। जिसे देखकर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के फैन्स काफी नाराज हैं और इसे सुशांत के खिलाफ बता रहे हैं।
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन बाद से ही उनके फैन्स एक्टर के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। आए दिन सुशांत सिंह के फैन्स कुछ नया ट्विटर ट्रेंड चलाते हैं। ऐसे में सुशांत के फैन्स एक नए मुद्दे को उठा रहे हैं। जिसमें इस बार #BoycottBingo ट्रेंडिंग बन गया है। इसकी वजह रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का एक नया एड है। एड में रणवीर को बिंगो खाते दिखाया गया है। इसके साथ ही एड में रणवीर ने मार्स, फैंटम, एलियन जैसे शब्द का इस्तेमाल किया हैं।
See how Ranveer Singh and bingo together make fun of SSR.
Their tagline should be "Brand of India but not pride of India" #BoycottBingo#RepublicRoar4SSR pic.twitter.com/CJcSu7KeCP— DAYANAND BAIRAGI (@Imonly4sushant) November 19, 2020
सुशांत को स्पेस और साइंस में काफी दिलचस्पी थी। इस एड को भी उसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। इसलिए इस एड को देखने के बाद लोगों को लग रहा है कि ऐसा कर सुशांत का मजाक उड़ाया जा रहा है। अब सभी इसे बायकॉट करने की मांग कर रहें हैं।
वैसे एड में सुशांत का नाम नहीं लिया गया है। सिर्फ एक ऐसी कहानी दिखाई गई है, जहां व्यक्ति कुछ अलग करना चाहता है और लोग उससे सवाल कर रहे हैं कि वो जीवन में आगे क्या करेगा। बता दें कि इसी विरोध के चलते बिंगो ने अपने यूट्यूब चैनल पर डले इस वीडियो के कमेंट और लाइक्स सेक्शन को बंद कर दिया है।
ITC Foods के प्रवक्ता ने क्या कहा?
ITC Foods के प्रवक्ता ने ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहे बिंगो के इस ऐड पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि बिंगो ऐड को लेकर ट्रेंड हो रही बातें पूरी तरह से निराधार हैं। उन्होंने बिंगो का पक्ष रखते हुए कहा है कि बिंगो के विज्ञापन को लेकर जो भी बातें की जा रही हैं, वह पूरी तरह से गलत हैं। जानकारी के अभाव में गलत बातें फैलाई जा रही हैं।
अक्टूबर 2019 में ही बिंगो ने अपना यह ऐड शूट कर लिया था, जिसे इस साल लॉन्च किया जाना था लेकिन कोरोना की वजह से हम ऐसा नहीं कर पाए। इसलिए सुशांत की मौत से जोड़कर की जा रही कोई भी खबर सही नहीं कही जा सकती।