जब शाहरुख ने कहा था एक दिन करूंगा मुंबई पर राज, उनके लाइफ के 5 किस्से

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 2 नवंबर को दिल्ली में हुआ था। शाहरुख खान की दीवानगी भारत ही नहीं, पूरी दुनिया के लोगों पर सिर चढ़कर बोलती है। शायद यही वजह है, जो उन्हें 'ग्लोबल स्टार' कहा जाता है। हालांकि एक मामूली से घर के लड़के के लिए मायानगरी मुंबई में राज करना इतना आसान नहीं था। उनके बर्थडे के इस खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी लाइफ की कुछ ऐसी कहानियों के बारे में, जिसे बहुत कम ही लोग जानते हैं।

►बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख रियल लाइफ में भी काफी रोमांटिक हैं। बी-टाउन में शाहरुख और गौरी खान की जोड़ी को बेस्ट कपल्स में से एक माना जाता है। दोनों की लवस्टोरी भी काफी दिलचस्प है। शाहरुख ने एक बार अपनी लवस्टोरी को लेकर खुलासा किया था कि जब वे 18 साल के थे तो गौरी को इंप्रेस करने के लिए, वह हिंदी गानों में से मजाकिया कव्वालियां करते थे। लेकिन मेरी पत्नी को ये सब बहत चीप लगता था।'

► शाहरुख को जानने वाले सभी लोग जानते हैं कि वे काफी मृदुभाषी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह अपने परिवार को किसी भी चीज से ज्यादा महत्व देते हैं। यही नहीं, उनके परिवार में कई ऐसे लोग है जिनका उनसे ब्लड रिलेशन नहीं है फिर भी वे उनको भी अपना मानते है। कहा जाता है कि शाहरुख ने एक बार एक फिल्म सिर्फ वजह से ठुकरा दी थी कि क्योंकि उनके मेकअपमैन की जगह किसी दूसरे को रखा जा रहा था। एसआरके इस बात को जानकर नाराज हो गए और फिल्म करने से मना कर दिया। उन्होंने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि वह मेकअप मैन रवि को अपने परिवार का अहम हिस्सा मानते थे।

►एक इंटरव्यू में, गौरी खान ने स्वीकार किया कि वह अपने पति शाहरुख खान की पहली फिल्म दीवाना की सक्सेस से नाखुश थीं। उन्होंने कहा था उस वक्त वो यह नहीं चाहती थी कि उनके पति फिल्मों में हमेशा काम करें।
► बॉलीवुड इंडस्ट्री के अलावा एसआरके पर्दे के पीछे अपनी निजी जिंदगी में भी खास पहचान रहते हैं। शाहरूख जब शुरू- शुरू में मुंबई आए थे। उन दिनों उनके दोस्त बेनी थॉमस भी उनके साथ थे। थॉमस ने उनसे जुड़ी एक घटना को बताते हुए कहा कि एक दिन हम दोनों मरीन ड्राइव पर गए। इस दौरान शाहरुख ने उनसे कहा था कि वह एक दिन इस शहर पर राज करेंगे। उन्होंने अपने टैलेंट और लगातार कोशिशों से बहुत जल्द अपनी उस बात को सच साबित कर दिया।

►टीवी से अपने करियर की शुरूआत करने वाले शाहरूख ने एक शॉर्ट फिल्म में भी काम किया है। इस फिल्म का नाम है ‘महान कर्ज़’ जो कि उनके दोस्त दिनेश बनाई थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने 3 हजार रुपए मिले थे। उनकी यह शॉर्ट फिल्म साल 1991 में आई थी।