पाकिस्तानी लड़के से प्यार कर कैसे बढ़ीं कियारा की उलझनें, देखें 'इंदू की जवानी' का ट्रेलर

मुंबई : सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली अगली फिल्म इंदू की जवानी(Indoo ki jawani) है। फिल्म का ट्रेलर(Trailer) 23 नवंबर को इंटरनेट पर रिलीज़ कर दिया गया। कियारा आडवाणी(Kiara Advani) की इस फिल्म के ट्रेलर को आते ही इंटरनेट पर 9 लाख से ज्यादा बार देखा गया है।
ये फिल्म अबीर सेनगुप्ता द्वारा निर्देशित है। ट्रेलर में कियारा आडवाणी और आदित्य सील की मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये एक भारतीय की पाकिस्तानी से मिलने की कहानी है। फिल्म में मल्लिका दुआ एक दोस्त की भूमिका निभाती है।
इंदू(कियारा आडवाणी) डेटिंग के लिए अच्छा-सा लड़का ढूंढ रही है। कोई लड़का ना मिलने पर वो डेटिंग ऐप का सहारा लेती है। लड़के मिलते तो हैं, मगर उन्हें शादी से अधिक दूसरी चीजों में दिलचस्पी होती है, जो इंदू को पसंद नहीं आता। ऐसे में उसे एक लड़का मिलता है, मगर मुश्किलें तब शुरू होती है जब पता चलता है कि वो लड़का पाकिस्तानी है। कियारा आडवाणी ने फिल्म का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है।
कियारा भारतीय महिला की भूमिका निभा रही है, जबकि आदित्य को पाकिस्तानी के किरदार में हैं। फिल्म इंदु की जवानी की रिलीज डेट निश्चित हो गई है। मुख्य भूमिकाओं में किआरा आडवाणी और आदित्य सील की विशेषता वाली फिल्म, अब 11 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अबीर सेनगुप्ता द्वारा निर्देशित 'इंदु की जवानी' टी सीरीज़ के प्रोडक्शन में बनी है।