कॉमेडियन राजीव निगम के बर्थडे पर बेटे की मौत, बोले- कोई ऐसा गिफ्ट देता है क्या

मुंबई : लोगों को अपने चुटकीले अंदाज से लोटपोट करने वाले राजीव निगम इन दिनों खुद उदास है। इन दिनों राजीव की जिंदगी में तूफ़ान आया हुआ है। जी हां सही पढ़ा आपने, वो उदास हैं क्योंकि राजीव के बेटे का निधन हो गया। इस बात कि जानकारी राजीव ने खुद अपने पोस्ट के जरिए दी।
बता दे कि राजीव के बेटे का जन्मदिन 8 नवंबर को था और जन्मदिन वाले दिन बिना केक काटे देवराज दुनिया छोड़ कर चला गया। उनकी इस आकस्मित मृत्यु से घर से सब लोग सदमे में है। बता दें कि राजीव के बेटा देवराज पहले 2018 में भी काफी बीमार हो गया था। उस दौरान भी उसे आईसीयू में एडमिट कराना पड़ा था।
इतना बड़ा birthday gift दिया मेरे बेटे देवराज ने.. मेरे birthday के दिन ही मुझे छोड़ के चला गया.. बेटा तुम बहुत याद आओगे.. pic.twitter.com/njroq8vuHU
— rajeev nigam (@apnarajeevnigam) November 9, 2020
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देवराज दो साल पहले तब बीमार पड़ा था जब वह दोस्तों के साथ खेलकर घर लौटा था। इसके बाद वह कोमा में चले गए थे। बेटे की गिरती सेहत ने राजीव की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। उन्होंने अपनी फिल्म 'हर शाख पर उल्लू बैठा है' की शूटिंग काफी मुश्किलों में पूरी की थी। इस फिल्म की शूटिंग के बाद राजीव ने अपने सफल फिल्मी करियर को ताक पर रखते हुए पूरा फोकस फैमिली पर किया। वह बेटे के पास अपने होमटाउन कानपुर ही जाकर रहने लगे थे।
राजीव ने अपने बेटे देवराज की याद में एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा 'बर्थडे का कितना बड़ा सरप्राइज गिफ्ट दिया। मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़कर चला गया। बिना बर्थडे केक काटे। पगले ऐसा गिफ्ट कोई देता है क्या?'। आपको इससे पहले अगस्त 2020 कानपुर मेंल राजीव के पिता की भी मृत्यु हो गई थी। यह वक़्त राजीव के लिए काफी मुश्किलभरा है।
कौन है राजीव निगम
राजीव ने बतौर स्टेंड अप कॉमेडियन अपने करियर की शुरुआत की थी। वह लाफ्टर चैलेंज 2 के रनर अप रह चुके हैं। इसके अलावा वह कॉमेडी सर्कस जुबली शो के विनर भी थे। वह लाफ्टर चैलेंज 2 के रनर अप रह चुके हैं। इसके अलावा वह कॉमेडी सर्कस जुबली शो के विनर भी थे। टीवी कॉमेडी शो शेखर सुमन मूवर्स एंड शेकर्स और कैरी ऑन शेखर को सक्सेसफुल बनाने में भी राजीव का परदे के पीछे से बहुत बड़ा हाथ था। राजीव अपने करियर में काफी उम्दा हास्य कलाकार है उन्होंने 'हर शाख पर उल्लू बैठा है', 'कॉमेडी सर्कस का जादू', 'कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स' जैसे शो के साथ साथ काफी फिल्मों में भी काम किया है। राजीव अपनी पत्नी अनुराधा निगम के साथ 2011 में आई फिल्म मां एक्सचेंज में नजर आए थे। राजीव ने बतौर स्टेंड अप कॉमेडियन अपने करियर की शुरुआत की थी।