श्रावणी सुसाइड मामला : फिल्म के निर्माता अशोक रेड्डी फरार, देवराज और साई गिरफ्तार

'आरएक्स 100- फिल्म के निर्माता अशोक रेड्डी फरार
श्रावणी आत्महत्या मामले अशोक रेड्डी तीसरा आरोपी
दोनों आरोपी लगा रहे है एक-दूसरे के खिलाफ आरोप
हैदराबाद : टीवी एक्ट्रेस श्रावणी आत्महत्या मामले के तीसरा आरोपी 'आरएक्स 100- फिल्म के निर्माता अशोक रेड्डी फरार है। पुलिस ने अशोक रेड्डी को सोमवार को पूछताछ के लिए थाने तलब किया है। हालांकि इस मामले में रेड्डी की तरफ से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आई है। निर्माता अशोक रेड्डी का फोन आज सुबह से स्विचऑफ हैं। इससे पुलिस अब अशोक रेड्डी की धरपकड़ की तैयारी में जुट गई है।
टीवी एक्ट्रेस श्रावणी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शनिवार और रविवार को देवराज रेड्डी और साई रेड्डी से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की है। मुख्य रूप से देवराज के शादी से इनकार करने और साई द्वारा प्रताड़ित किये जाने के कारण ही श्रावणी ने आत्महत्या कर ली थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने देवराज और साई दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस थाने में देवराज और साईं
पुलिस ने यह भी बताया कि सोमवार दोपहर को दोनों आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया जाएगा। डीसीपी एआर श्रीनिवास ने बताया कि इस मामले में साई और श्रावणी के माता-पिता द्वारा प्रताड़ित किये जाने के सबूत मिले हैं। यही नहीं, साई और देवराज द्वारा श्रावणी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले ऑडियो कॉल और वीडियो मिले हैं।
कोविड-19 टेस्टिंग के लिए जाते देवराज और साईं
श्रावणी आत्महत्या मामले में दोनों आरोपी एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं। आरोप संबंधित सभी तकनीकी सबूत भी एकत्र किए गए हैं। देवराज रेड्डी और साई रेड्डी की कोरोना टेस्टिंग एसआर नगर थाने के सामने स्थित कोविड केंद्र में किया जाएगा।