पड़ोसी ने रेप करके दी थी जाने से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

विदेश में नौकरी कर लौटे पति के सामने खुली पोल
बीवी के साथ रेप करता रहता था पड़ोसी
गर्भपात कराने पर दी थी हत्या की धमकी
पुलिस ने दर्ज किया मामला
हैदराबाद : अवैध संबंध (Illicit Relation) सुखी में संसार फूट डाल रहे हैं। पल भर की खुशी के लिए कुछ लोग गलत कदम उठा रहे हैं। अन्य व्यक्ति की मौज में पड़कर कुछ लोग अपने सुखी संसार को खराब कर ले रहे हैं। कभी-कभी जान भी ले रहे हैं। फिर भी अवैध संबंधों को नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसी ही एक घटना निजामाबाद जिले के रेंजल गांव में विलंब से प्रकाश में आई है।
मिली जानकारी के अनुसार, निजामाबाद (Nizamabad) निवासी एक व्यक्ति की तीन साल पहले शादी हो चुकी थी। मगर परिवार के पोषण के लिए वह खाड़ी देश में चला गया। एक सप्ताह पहले वह खुशी से घर वापस लौटा। तीन साल के बाद लौटकर आये पति को देख पत्नी और परिवार वाले खुशी से झूम उठे।
इसी दौरान उसकी पत्नी पेट के दर्द से परेशान हो रही थी। इसके चलते उसने पत्नी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि महिला पांच महीने की गर्भवती है। यह सुनकर महिला के पति के होश उड़ गये। उसने पत्नी पूछा, "मैं तीन साल से खाड़ी में हूं और पांच महीने की गर्भवती कैसे हुई है?"
यह भी पढ़ें :
शादी के 3 साल बाद नहीं हुआ बच्चा, पति से झगड़े के बाद पत्नी ने कूदकर दे दी जान
उसके पास सच को छिपाने का कोई रास्ता नहीं था। सच का खुलासा होते ही गर्भवती महिला ने पति को बताया कि उसी गांव के सुमन नामक व्यक्ति ने उसे डरा धमकाकर उसके बलात्कार किया। इतना ही गर्भवती भी बना दिया। इतना ही धमकी दी कि यदि पेट में पल रहे बच्चे को गिरा देगी तो उसके पति की हत्या कर देगा।
उसने पत्नी के सच बताने के बाद वह पत्नी को लेकर पुलिस थाना गया और इस घटना की शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर सुमन के खिलाफ लैंगिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है।