हाई प्रोफाइल डांसर का बड़े नेता से चल रहा था अफेयर, बीवी को लग गई भनक, फिर....

मास्को : प्यार और संबंधो को लेकर अक्सर अपराध की घटनाएं सामने आती रहती है। लेकिन इनदिनों एक ऐसी घटना सामने आई है जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, हाई प्रोफाइल एक डांसर की सरेआम सड़क पर हत्या कर दी गई। डांसर की हत्या के बाद तमाम तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। डांसर का कसूर बस इतना था कि बड़े रूतबेदार नेता से अफेयर था।
यह घटना रूस की राजधानी मास्को की है। हाई प्रोफाइल डांसर का नाम नतालिया प्रोनीना बताया जा रहा है। साथ ही यह दावा किया जा रहा है कि 30 वर्षीय हाई प्रोफाइल रसियन डांसर नतालिया प्रोनीना का अफेयर एक बड़े नेता के साथ था। डांसर की हत्या की वजह उसका ये प्रेम प्रसंग ही माना जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नतालिया का रूस के बड़े राजनेता से अफेयर चल रहा था, जिसकी भनक नेता की बीवी को लग गई और वह आग बबूला हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि डांसर नतालिया प्रोनीना की हत्या नेता की पत्नी ने ही कराई है।
नतालिया प्रोनीना की हत्या तब की गई जब वह अपने कोरियोग्राफी सेशन से वापस अपने घर लौट रही थी, इसी दौरान एक शख्स ने सरेआम उसे गोलियों से भून दिया। उस शख्स ने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था और गॉगल्स पहने हुए थे। नतालिया पर हमला करने के बाद हमलावर ने मौके पर स्टन ग्रेनेड छोड़ दिया था जिससे कुछ समय के लिए अफरा तफरी का माहौल रहा। तेज रोशनी का फायदा उठाकर हमलावर वहां से भागने में कामयाब रहा।
वहीं दूसरी तरफ मॉस्को पुलिस ममाले की जांच में जुट गई है। पुलिस को पता चला है कि डांसर का नेता के संग अफेयर होने की जानकारी जैसे ही पत्नी को पता चला। तो उसके बाद से डांसर को धमकियां मिलनी सुरू हो गई थीं।
फिलाहल इस मामले में नतालिया के 33 साल के बॉयफ्रेंड से भी पूछताछ की जा रही है। उसने इस मर्डर केस से खुद को अंजान बताया है। बॉयफ्रेंड ने दावा किया है कि कुछ दिनों से नतालिया का पीछा किया जा रहा था और नतालिया पर 6000 पाउंड्स का कर्ज भी था।