लिफ्ट देने के बहाने महिला को किया अगवा, सुनसान जगह पर ले जाकर किया गैंगरेप

गन्नावरम : पैदल जा रही एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर ले गए दो व्यक्तियों द्वारा उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने के सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के गन्नावरम मंडल के तेमपल्ली की है।
आत्कूरु पुलिस के मुताबिक बल्लपर्रु से तेमपल्ली के लिए पैदल जा रही एक महिला को बीच रास्ते में दो व्यक्तियों ने बुलाया और लिफ्ट देने के बहाने उसे अपनी बाइक पर बिठा लिया। उसके कुछ देर बाद दोनों व्यक्ति महिला को एक वीरान जगह ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। किसी तरह, उनकी चंगुल से बच निकली पीड़िकत महिला ने बाद में आत्कुरु पुलिस में शिकायत की।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मेडिकल टेस्ट के लिए महिला को विजयवाड़ा स्थित सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
इसे भी पढ़ें : विजयवाड़ा : महिला ने दो बच्चों के साथ किया आत्महत्या का प्रयास