चंद्रबाबू की धर्म परिरक्षण यात्रा है पतन की पराकाष्ठा : विजयसाई रेड्डी

'धर्म परिरक्षण यात्रा पतन की पराकाष्ठा है
"लोग उनके ऊपर थूकेंगे ऐसा डर भी नहीं है
पहले मंदिरों की तोड़फोड़ की औ मूर्तियों को अपवित्र किया
अमरावती : वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSR Congress Part) के सांसद विजयसाई रेड्डी (Vijayasai Reddy) ने टीडीपी की ओर से किये जा रहे 'धर्म परिरक्षण यात्रा' (Dharma Parirakshana Yatra) को पतन की पराकाष्ठा करार दिया है। सांसद ने शुक्रवार को जारी ट्वीट में कहा, "नीति, न्याय, लज्जा और शर्म की परवाह किया बिना कुछ लोग प्रदेश में धर्म परिरक्षण यात्रा कर रहे हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "लोग उनके ऊपर थूकेंगे ऐसा डर भी नहीं है। उल्टा चोर कोतवाल को डांटे जैसा दबाव डाल रहे हैं। इससे पहले मंदिरों की तोड़फोड़ की और भगवान की मूर्तियों को अपवित्र किया। अब नीति और धर्म की बात करते हुए धर्म परिरक्षण यात्रा रहे हैं। ऐसा करना किससे संभव होता है बाबू?"
यह भी पढ़ें :
विजयसाई रेड्डी की शिकायत पर चंद्रबाबू के खिलाफ मामला दर्ज, TDP नेताओं ने किया था गाड़ी पर हमला
నీతి, న్యాయం, సిగ్గు, లజ్జలను గాలికొదిలిన వ్యక్తి ధర్మ పరిక్రమ యాత్ర అంటూ పిలుపునివ్వడం దిగజారుడుకు పరాకాష్ట. జనం ఉమ్మేస్తారన్న భయం కూడా లేకుండా దబాయింపులకు దిగుతున్నాడు. గుళ్లను కూల్చి, దేవతా మూర్తులను అపవిత్రం చేస్తూ ధర్మం గురించి సుద్దులు చెప్పడం ఇంకెవరి వల్లా కాదు బాబూ.
— Vijayasai Reddy V (@VSReddy_MP) January 22, 2021