एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण नहीं हो सकी लैंडिंग, हवा में चक्कर लगाते रहे कई विमान

गन्नवरम हवाई अड्डे पर छाया घना कोहरा
नहीं हो सकी कई विमानों की लैंडिंग
हवा में काफी देर तक चक्कर लगाते रहे विमान
विजयवाड़ा : गन्नवरम हवाई अड्डे (Gannavaram Airport) पर बुधवार (Wednesday) सुबह बहुत ज्यादा कोहरा (Fog) था और इस वजह से वहां कई विमान लैंड नहीं कर सके और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
घने कोहरे के कारण बैंगलुरु (Bangaluru) से गन्नवरम आया स्पाइसजेट (Spicejet) का विमान लैंड नहीं कर सका, वह हवा में चक्कर लगाता रहा। बैंगलरु से 50 यात्रियों के साथ यह विमान गन्नवरम आया जहां इसे लैंड करना था पर कोहरे की वजह से ऐसा नहीं हो सका और यह लगभग आधे घंटे तक 8 बार हवा में चक्कर काटता रहा और फिर जब लैंड नहीं कर सका तो हैदराबाद लौट गया।
हैदराबाद से गन्नवरम के लिए रवाना हुआ इंडिगो विमान (Indigo) और दिल्ली की एक और इंडिगो की फ्लाइट लैंड न हो पाने के कारण हवा में चक्कर काटते रहे। लगभग 10 घंटे तक ऐसी ही परिस्थिति बनी रही।
इस बारे में अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली से गन्नवरम हवाई अड्डे के लिए इंडिगो की एक फ्लाइट को पटना की ओर मोड़ दिया गया। हवाईअड्डे के अधिकारियों ने कहा कि कोहरे के कारण कई उड़ानें बाधित हुईं।
अधिकारियों ने यह भी कहा कि वे समय-समय पर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और कोहरे की स्थिति में सुधार होने पर विमानों को वापस लौटने की अनुमति दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें:
आंध्र प्रदेश में बदलेगा सरकारी अस्पतालों का स्वरूप, गरीबों को मिलेगा बेहतर इलाज
इस बीच विमान के स्टाफ के अलावा यात्रियों का बुरा हाल हो गया क्योंकि उन्हें पहुंचना कहीं था और वे पहुंच कहीं और गए।