संविधान से छेड़छाड़ करने पर लोकतंत्र हो सकता कमजोर : राम माधव

भारतीय संविधान लोगों को विश्व में रखता है सबसे आगे
विशाखापट्टणम : बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता राम माधव (Ram Madhav) ने कहा कि भारत में लोकतंत्र (Democracy) की जड़ें मजबूत हैं। विश्व में भारतीय संविधान (Indian Constitution) श्रेष्ठ है। भारतीय संविधान लोगों को विश्व में सबसे आगे रखता है।
राम माधव ने शनिवार को 'बिकॉज इंडिया कम्स फर्स्ट' पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि संविधान से छेड़छाड़ करने पर लोकतंत्र कमजोर हो सकता है। संविधान से छेड़छाड़ करने वाले कुछ नेता और किसान सरकार की निति का विरोध कर रहे हैं। सरकार ने संविधान के दायरे में रहते हुए किसानों के हित में कानून बनाया है।
इसे भी पढ़ें :
राम माधव को मोदी कैबिनेट में लाने की तैयारी, इस मंत्रालय का मिल सकता है कार्यभार..!
बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि आंध्र प्रदेश में मंदिरों पर हो रही हमले की घटनाएं सामने आई है। मंदिरों पर हो रहे हमलों का ठिकरा एक-दूसरे पर फोड़ने की बजाय घटनाओं की पुनरावृति ना हो, इस पर ध्यान देना चाहिए। सरकार को इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।