सनकी आशिक ने लड़की पर किया चाकू से वार, 3 महीने से कर रहा था परेशान

अमरावती : कडप्पा जिले के पोद्दोटुर में एक सनकी आशिक ने अपनी ही प्रेमिका पर चाकू से वार कर दिया। आशिक ने इस घटना को इसलिए अंजाम दिया कि क्योंकि लड़की ने आशिक के प्यार को ठुकरा दिया था। इस घटना से प्रोड्डटूर में खलबली मच गई।
दरअसल पूरा मामला यह है कि आरोपी सुनील पिछले तीन महीने से अपने ही शहर की रहने वाली एक 17 साल की लड़की को परेशान कर रहा था। वो बार बार लड़की को अपने प्यार को स्वीकार करने के लिए कह रहा था हालांकि लड़की ने उससे प्यार करने से इनकार कर दिया। अपने प्यार के ठुकराए जाने से सुनील गुस्से से आगबबूला हो गया। आरोपी के हमले में लड़की बुरी तरह जख्मी हो गई है। बताया जा रहा है कि लड़की के हाथ और सिर में गहरी चोटें आई हैं।
वहीं लड़की के परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि आरोपी सुनील एक शराबी था और उन्होंने सोचा कि क्यों ना अपनी बेटी को कॉलेज के हॉस्टल में भेज दिया गया तो सब कुछ ठीक हो जाएगा। इसके बाद वो कुछ दिन के लिए उससे दूर हो गया था। हालांकि इस दौरान आरोपी जो कि लड़की से बदला लेने की फिराक में था उसने हत्या करने की ठान ली।
सूचना मिलने के बाद, पुलिस अस्पताल गई और विवरण एकत्र किया और घटना की आगे की जांच की।