तेलंगाना में पत्नी के रहते पति ने आंध्र प्रदेश में की दूसरी शादी, दर्ज हुआ मामला

महिला के पहले पति का अस्वस्थता के चलते हुआ था निधन
निरीक्षणा रोजगार की तलाश में आया था तेलंगाना
प्रकाशम : तेलंगाना (Telangana) की महिला ने आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के वेलीगोंडा (Veligonda) पुलिस थाने में पति के खिलाफ शिकायत की। उसने शिकायत में कहा कि पति ने उसके साथ 4 साल पहले तेलंगाना में शादी की। कुछ दिन पहले पति उसे बिना कुछ बताये आंध्र प्रदेश आया और उसने अन्य एक महिला के साथ शादी की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
प्रकाशम जिले में वेलीगोंडा पुलिस थाने के एएसआई मुस्तफा ने बताया कि तेलंगाना में बोइनपल्ली मंडल के वर्दापल्ली गांव की जोन्नलागड्डा वनजा की 12 साल पहले तेलंगाना के तुम्मला महेश के साथ शादी हुई थी। परिवार में दो बच्चे हैं। पति की अस्वस्थता के चलते मौत हुई। इस बीच वेलीगोंडा मंडल के गंड्लोपल्ली का जोन्नलागड्डा निरीक्षणा मजदूरी करने वर्दापल्ली आया। कुछ दिनों बाद दोनों के बीच प्रेमसंबंध बना। उसने वनजा के साथ शादी कर ली।
इसे भी पढ़ें :
आंध्र प्रदेश : प्रकाशम जिले में सड़क हादसा, बेटी और दामाद की मौत
पति ने अपनी बीवी का बनाया वीडियो, इंटरनेट पर वायरल करने की दे रहा धमकी
आरोपी निरीक्षण वनजा के साथ चार साल रहा और पिछले दिनों उसे कुछ बताये बिना आंध्र प्रदेश आ गया। गंड्लोपल्ली आकर उसने अन्य एक महिला के साथ शादी कर ली। इसकी जानकारी मिलते ही वनजा ने निरीक्षणा को फोन किया और पूछा कि क्या यह सच है कि तुमने अन्य एक महिला के साथ शादी की है? इस पर निरीक्षणा ने जवाब में वनजा से कहा कि तेरा और मेरा कोई संबंध नहीं है, जो कर लेना चाहो कर लो। उसके इस जवाब पर वह वेलीगोंडा पुलिस थाने पहुंची और उसने पति निरीक्षणा के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।