Cyclone Nivar के चलते नेल्लोर में भारी बारिश, मंत्री ने की समीक्षा

'निवार' को लेकर मंत्री अनिल कुमार यादव ने की समीक्षा
चित्तूर और कड़पा जिलों लोगों को किया अलर्ट
नेल्लोर : चक्रवाती तूफान 'निवार' (CyclonNivar)के चलते आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। नेल्लोर (Nellore) में तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई। इस दौरान कई जगहों पर बिजली ठप्प हुई। कई क्षेत्रों में पेड़ उखड़ कर रास्ते में गिरे। जिले में कई तालाब पानी से लबालब हुए।
नेल्लोर में भारी बारिश के तुरंत बाद मंत्री अनिल कुमार यादव (Anil Kumar Yadav) ने स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों को यथाशीघ्र कार्रवाई करने के आदेश दिये। हालांकि तूफान की संभावना को देखते हुए लोगों और अधिकारियों को पहले से ही अलर्ट कर दिया गया था।
नैऋत्य बंगाल की खाड़ी हवा का कम दबाव होने से मौसम में बदलाव हुआ। तेज रफ्तार के साथ हवा बही। साथ ही भारी बारिश हुई। हवा की रफ्तार प्रति घंटा 11 किमी बताई गई। तूफान का केंद्र बिंदू चेन्नई (Chennai) से 250 किमी पर है। तूफान के रूख बदलते समय हवा की रफ्तार 120 से 140 किमी प्रति घंटा रही।
బంగాళాఖాతంలో ఏర్పాడిన ‘నివార్’ సైక్లోన్ కారణంగా నెల్లూరు జిల్లా కోట మెయిన్ రోడ్డుపై విరిగి పడిన చెట్లను రవాణా సౌకర్యానికి ఇబ్బంది లేకుండా తొలగిస్తున్న జిల్లా పోలీసు అధికారులు.. #meenesthampoliceNellorePolice #cyclone #dial100 #rain @appolice100 #rain #cyclonenivar #nivar pic.twitter.com/dkawok2xGe
— Nellore Police (@sp_nlr) November 25, 2020
इसे भी पढ़ें :
Cyclone Nivar के मद्देनजर नेल्लोर में हाई अलर्ट, यूजी और पीजी की परीक्षाएं रद्द
'निवार' की तीव्रता को देखते हुए वाईएसआर कड़पा (Kadapa) और चित्तूर जिले के लोगों को सतर्क कर दिया है। चित्तूर (Chittoor) जिले में लगभग 68 तालाबों के निकट लोगों को अलर्ट कर दिया है। वरदय्यापालेम मंडल में 100 से भी अधिक लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया।