...जब अचानक सड़क पर तैरने लगी मछलियां, VIDEO देख रह जाएंगे दंग

कानपुर : उत्तर प्रदेश में कानपुर के अर्मापुर रोड मेन रोड पर ओएफसी फैक्ट्री के सामने मंगलवार को तेज रफ्तार मछली से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रक में भरी मछलियां रोड पर ही तड़पने लगी। बीच रोड पर ट्रक पलटने से पनकी और विजय नगर चौराहे तक जाम लग गया। आस-पास के लोग मछली लूटने में जुट गए। रोड पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि बीच रोड पर ट्रक पलटने से मछलियों से भरे कंटेनर सड़क पर फैल गए। सड़क पर चारो ओर मछलियां ही मछलियां थी। कुछ ही देर के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सड़क पर मछलिया देख लोग बटोरने लगे। कई लोग झोला, वर्तन लेकर पहुंचे और मछलियों को भरना शुरू कर दिया।
जानकारी होने पर फजलगंज और अर्मापुर थाने की पुलिस ने पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। मछलियों को झोले में भरने में जुटे लोगों को लाठी पटककर पुलिस ने खदेड़ा गया। आनन-फानन में पुलिस ने ट्रक को किनारे कराकर मछली को हटवाया गया। तब जाकर कई घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
सड़क पर मछलियां pic.twitter.com/mabJnqdUkr — Meer Ki Gazal (@gazal_ki) November 12, 2019
इसे भी पढ़ें :
महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगा, रामनाथ कोविंद ने दी मंजूरी
उत्तर प्रदेश के इस शहर में फैला अजीब रोग, लगातार बढ़ रहे कुंवारों की संख्या, जानें वजह
मिली जानकारी के अनुसार, पनकी की तरफ से एक मछली लदा ट्रक विजय नगर की तरफ आ रहा था। तभी ओएफसी फैक्ट्री के सामने स्पीड ब्रेकर पर ट्रक पलट गया। मेन रोड पर ट्रक पलटने से रास्ता बंद हो गया। जिसके कारण दोनों ओर से जाम लग गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक किनारे कर रास्ता साफ कराया।