आखिर क्यों छलक पड़े आनंद महिंद्रा के आंखो से आंसू, वीडियो शेयर कर बताई वजह

नई दिल्ली : महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है।वे अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते है। उन्होंने शनिवार को एक और ट्वीट किया। यह एक बच्चे का वीडियो है। लगभग 16 सेकेंड का जो वीडियो ट्वीट किया है उसे देख कर आप के आंखो में आसूं आ जाएंगे।
कैप्शन में लिखी यह बात
आनंद महिद्रा द्वारा किए गए ट्वीट में उन्होंने कैप्शन में लिखा है- हाल ही में मेरे पोते का यह वीडियो जब मैंने व्हाट्सऐप पर देखा तो मैं अपने आंसू नहीं रोक पाया। इसके जीवन में जो भी इसकी खामियां और चुनौतियां हैं, एक गिफ्ट है इसका अधिकतम लाभ उठाना हम पर निर्भर है। इस तरह की तस्वीरें मुझे आशावाद को बनाए रखने में मदद करती हैं।'
Been seeing my grandson recently, which is why I couldn’t restrain the tears when I saw this whatsapp post. Life, whatever its imperfections & challenges, is a gift; it’s up to us to make the most of it. Images like this help me retain my unfailing optimism pic.twitter.com/AXRYAqsuG0 — anand mahindra (@anandmahindra) September 21, 2019
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक विकलांग बच्चा अपने पैरों के साथ एक कांटा का उपयोग करके अपना खाना खा रहा है। लेकिन क्लिप में जो बात लोगों को सबसे ज्यादा छू गई, वह थी बच्चे ने ऐसा करना नहीं छोड़ा।
इसे भी पढें आनंद महिंद्रा की पत्नी ने उनसे मांगी किचन में हेल्प ,मिला ऐसा फनी जवाब
दरअसल बच्चा पहली बार फल खाने में सक्षम नहीं है, वह अपने पैर की उंगलियों के बीच रखा कांटा ठीक करने की कोशिश करता है और फिर अपने दूसरे पैर का उपयोग करता है। पूरे समय बच्चा अपना खाना खाने की कोशिश कर रहा है, उसके चेहरे पर एक मुस्कान है जो बिल्कुल संक्रामक है। इस वीडियो को देखते ही आनंद के आंखो से आंसू छलक पड़े।