स्वागत समारोह में अफरा-तफरी के बाद घायल हुए UP BJP अध्यक्ष, कटकर अलग हुई उंगली

मुफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को मुजफ्फरनगर में एक स्वागत कार्यक्रम के दौरान घायल हो गए। मिल रही जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष की हाथ की अंगुली कटकर अलग हो गई है। उन्हें इलाज के लिए एक प्राइवेट हॉस्पिटल लाया गया है। जहां डॉक्टर उनकी देख रेख में जुटे हुए हैं।
डॉक्टरों की मानें तो अंगुली में गंभीर चोट आई है। इसलिए उनके अंगुली का ऑपरेशन किया जा रहा है। सिविल लाइन स्थित वर्धमान हॉस्पिटल के बाहर भाजपा नेताओं की भीड़ जमा हो गई है।
Muzaffarnagar: BJP Uttar Pradesh chief, Swatantra Dev Singh, has suffered an injury in little finger of his right hand. pic.twitter.com/uoNHKt6GQM — ANI UP (@ANINewsUP) August 12, 2019
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही स्वतंत्र देव को यूपी बीजेपी का अध्यक्ष चुना गया था। उन्होंने बीजेपी में कार्यकर्ता से लेकर संगठनकर्ता तक का सफर तय किया है। लोकसभा चुनाव से लेकर यूपी विधानसभा चुनाव तक यूपी में मोदी की सभी रैलियों को सफल बनाने का जिम्मा उन्हीं के पास था। वे पीएम मोदी के करीबी भी माने जाते है।
इसे भी पढ़ें हटाए गए महेंद्रनाथ पांडे, स्वतंत्र सिंह देव को मिली यूपी की कमान
आपको बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह का पैतृक गांव मिर्जापुर जिले के रहने वाले हैं। हलांकि मिर्जापुर जनपद में जन्मे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड के जालौन को कर्मभूमि बनाया।