दक्षिण कोरिया में पीएम मोदी, शांति पुरस्कार से हुए सम्मानित

सियोल : दक्षिण कोरिया की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां राष्ट्रीय समाधि स्थल पहुंचे और उन्होंने कोरियाई युद्ध में मारे गए सैनिकों सहित अन्य सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
PM Modi in Seoul, South Korea: The time has come for the global community to act beyond talks at this moment and to unite and fight against terrorism https://t.co/jQknyvvrVD — ANI (@ANI) February 22, 2019
प्रधानमंत्री दक्षिण कोरिया के साथ कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर यहां बृहस्पतिवार को पहुंचे हैं। यात्रा के पहले दिन उन्होंने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेइ इन और संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून के साथ योनसेई विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया।
Prime Minister Narendra Modi held talks with South Korean President Moon Jae-in, in Seoul, earlier today. pic.twitter.com/bGWPQyfeq0 — ANI (@ANI) February 22, 2019
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने कोरिया गणराज्य के राष्ट्रीय समाधि स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित किया तथा जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां एक लाख 65 हजार सैनिकों के अवशेष दफन हैं।''
PM Narendra Modi in Seoul, South Korea: Defence sector is an important part of our growing partnership with South Korea. An example of this is the induction of K-9 Vajra artillery gun in Indian Army pic.twitter.com/8WYk0FqQwG — ANI (@ANI) February 22, 2019
सियोल राष्ट्रीय समाधिस्थल की स्थापना 1956 में हुई थी जहां कोरिया के सैनिकों को दफनाया जाता है। इसके अलावा कोरियाई स्वतंत्रता अंदोलन,कोरियाई युद्ध और वियतनाम युद्ध में मारे गए सैनिकों को भी यहां स्थान दिया जाता है।
PM Modi in Seoul, South Korea: I express my gratitude to President Moon for his condolences on #PulwamaAttack and support against terror. MoU signed between the two countries today will further take forward our counter-terrorism agenda. pic.twitter.com/a6BBd7ruC3 — ANI (@ANI) February 22, 2019
प्रधानमंत्री के सम्मान में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेइ इन के आधिकारिक आवास पर रस्मी स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
इसे भी पढ़ें :
PM मोदी दो दिन की द. कोरिया यात्रा पर सियोल पहुंचे, भारतीय समुदाय का ऐसा रहा रिस्पॉन्स
कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी का ‘द ब्लू हाउस' में आधिकारिक स्वागत किया गया। यह सियोल में राष्ट्रपति का कार्यकारी कार्यालय तथा आधिकारिक आवास है।'' मोदी, राष्ट्रपति मून जेइ इन के आमंत्रण पर दक्षिण कोरिया आए हैं।
पीए मोदी को शांति पुरस्कार
आज दोपहर सौल शांति पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान का विषय होगा। — PMO India (@PMOIndia) February 22, 2019
मैं यह सम्मान अपनी निजी उपलब्धियों के तौर पर नहीं बल्कि भारत की जनता के लिए कोरियाई जनता की सद्भावना और स्नेह के प्रतीक के तौर पर स्वीकार करूंगा: PM
2015 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी की कोरिया गणराज्य की यह दूसरी यात्रा है और राष्ट्रपति मून जेइ इन के साथ यह उनकी दूसरी शिखर बैठक है।
Seoul, South Korea: Prime Minister Narendra Modi awarded the Seoul Peace Prize pic.twitter.com/fqAB5zeTAt — ANI (@ANI) February 22, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘सियोल पीस प्राइज' से नवाजा गया। इस पुरस्कार की घोषणा पिछले वर्ष अक्टूबर में सियोल पीस प्राइज फाउंडेशन ने की थी।