रेलवे में 2 लाख 30 हजार पदों पर निकलेगी वैकेंसी, जानिए कब से शुरू होंगे आवेदन

नई दिल्ली : सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड इस साल की सबसे बड़ी भर्ती करने वाला है। रेलवे करीब 2 लाख 30 हजार पदों पर भर्ती करने वाला है। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी कहा था कि रेलवे 2018-19 में 2 लाख 30 हजार पदों पर भर्ती करेगा।
मिली जानकारी के अनुसार रेलवे 1 लाख 31 हजार पदों पर नोटिफिकेशन फरवरी या मार्च में जारी करेगा जबकि 99 हजार पदों के लिए मई-जून 2020 में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
बता दें कि 2 लाख 30 हजार नए पदों पर होने वाली भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों को 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। कुल 23 हजार पद आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए होंगे। ये भर्ती 2 फेज में होगी।
पहले फेज में 1 लाख 31 हजार 428 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा। अगर नोटिफिकेशन इस महीने जारी होता है, तो इस महीने से ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।
जबकि दूसरे फेज में 99 हजार पदों पर भर्ती के लिए मई-जून 2020 में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिस भी महीने नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, उस महीने ही इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।
इसे भी पढ़ें :
नए साल में रेलवे में होगी बंपर भर्ती, आप भी कर सकते हैं अप्लाई
आपको बता दें कि फिलहाल रेलवे में ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। रेलवे ग्रुप डी के 62 हजार 907 पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट फरवरी के मध्य में जारी कर देगा। वहीं, ग्रुप सी एएलपी, टेक्नीशियन के पदों पर हुई दूसरे स्टेज की परीक्षा की आंसर-की भी फरवरी के मध्य में ही जारी होगी।
रेलवे में वैकेंसी हैं
वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे में अपरेंटिस पद के लिए वैकेंसी है। इसके लिए योग्यता 12वी और ITI है। पदों की संख्या 1561 है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 फरवरी 2019
वहीं नोर्थेर्न रेलवे ने हाल ही में अपरेंटिस के 1092 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली थी। इन पदों पर 31 जनवरी 2019, रात 12 बजे से पहले तक आवेदन करने की तारीख थी।